फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land acquired for roadways depot in Singahi

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही में रोडवेज डिपो के लिए जमीन मिली

Sat, 05 Sep 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Land acquired for roadways depot in Singahi
सिगांही का मुख्य मार्ग। संवाद
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। सिंगाही कस्बे में रोडवेज डिपो बनाने के लिए निघासन विधायक शशांक वर्मा ने तीन एकड़, 60 डिसमिल जमीन उपलब्ध करा दी गई है। अब जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर के पलिया, निघासन, धौरहरा, मैगलगंज और मितौली आदि क्षेत्रों में रोडवेज बसें संचालित हैं। बस अड्डे के अभाव में यात्रियों को बसों के इंतजार समेत तमाम समस्याएं होती हैं। निघासन विधायक ने क्षेत्र की समस्या का संज्ञान लेकर एआरएम गोला से बात की और डिपो बनाने की योजना तैयार कराई।
विज्ञापन

निघासन तहसील का तिकुनिया क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा है। यहां काफी संख्या में यात्रियों का आना-जाना रहता है। तिकुनिया तक रोडवेज बसों का संचालन होता है। वहां एक अस्थायी अड्डा है। निघासन और सिंगाही में बसें सड़क किनारे खड़ी कर सवारियों को उतारा और चढ़ाया जाता है। इससे जाम की समस्या होती है। यात्रियों को धूप और बारिश में सड़क किनारे बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम गोला डिपो महेश चंद्र कमल ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करनी है।------------
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सिंगाही में रोडवेज डिपो बनाए जाने की तैयारी है। इसकी जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया आगे शुरू होगी।
-शशांक वर्मा, विधायक निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed