फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lalkuan-Kolkata special train will make its first trip on 8th

Lakhimpur Kheri News: आठ को पहला फेरा लगाएगी लालकुआं-कोलकाता स्पेशल

Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Kolkata special train will make its first trip on 8th
मैलानी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर को पहला फेरा लगाएगी। ट्रेन लालकुआं से पीलीभीत, मैलानी और लखीमपुर होते हुए कोलकाता जाएगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के आठ-आठ फेरे होंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05060/05059 का संचालन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक लालकुआं से प्रत्येक बृहस्पतिवार और 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक कोलकाता से प्रत्येक शनिवार होगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05060 आठ अक्तूबर को लालकुआं से 12:35 बजे रवाना होगी। किच्छा से 12:57, भोजीपुरा से 14:35, पीलीभीत से 15:35, पूरनपुर से 16:32, मैलानी से 18:00, गोला गोकर्णनाथ से 18:22 और लखीमपुर से 18:52 बजे छूटेगी। इसके बाद सीतापुर से 19:50, गोंडा से 22:45, बस्ती से 23:52 और दूसरे दिन गोरखपुर से 02:00 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैंडेल और नैहाटी होते हुए कोलकाता 23:55 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह पांच बजे कोलकाता से चलेगी। नैहाटी से 05:50, बैंडेल से 06:17, बर्द्धमान से 07:35, दुर्गापुर से 08:38, आसनसोल से 09:13, चित्तरंजन से 09:38, मधुपुर से 10:37, जसीडीह से 11:25, झाझा से 13:45, किऊल से 14:20, बरौनी से 16:30, समस्तीपुर से 17:40, मुजफ्फरपुर से 18:45, हाजीपुर से 19:35, सोनपुर से 19:47, छपरा से 21:40, सीवान से 22:35, थावे से 23:20, तमकुही रोड से 23:55 और दूसरे दिन पडरौना से 00:32 बजे चलेगी।
कप्तानगंज से 01:32, गोरखपुर से 03:00, बस्ती से 03:58, गोंडा से 05:10, सीतापुर से 07:35, लखीमपुर से 08:40, गोला गोकर्णनाथ से 09:12, मैलानी से 10:10, पूरनपुर से 10:54, पीलीभीत से 12:00, भोजीपुरा से 13:45 और किच्छा से 14:35 बजे छूटकर लालकुआं 15:45 बजे पहुंचेगी।

-------------------
18 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान और एलएसएलआरडी का एक-एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक कोच होगा। कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed