फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhs of rupees stolen from house and crusher

Lakhimpur Kheri News: घर और क्रसर से लाखों रुपये की चोरी

Sun, 25 May 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from house and crusher
पसगवां। जहानीखेड़ा बरवर मार्ग के किनारे पटेलनगर में चोरों ने दो स्थानों पर नकब लगाकर नकदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात को चोर पटेलनगर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेश्वर चंद्र वर्मा के क्रसर के कमरे में नकब लगाकर पीतल के साठ किलोग्राम ब्रास खोल ले गए। नागेश्वर चंद्र वर्मा ने बताया कि चोर लगभग एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए हैं।

इसके अलावा क्रसर के नजदीक मंगूलाल के घर, कमरे में नकब लगाकर तीन हजार रुपये नकद, सोने के एक जोड़ी झाले, मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल और कपड़े उठा ले गए। मंगूलाल ने बताया कि चोर लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति उठा ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों जगह निरीक्षण किया। दोनों घटनाओं की लिखित सूचना थाना पसगवां पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed