फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Zone beat Lucknow

लखीमपुर जोन ने लखनऊ को हराया

Tue, 05 May 2015 10:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Zone beat Lucknow
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत खेली गई अंडर 16 प्रतियोगिता में लखीमपुर जोन ने अपने पूल में लखनऊ और बरेली जैसे महानगरों की टीमों को हराकर विजय प्राप्त की। यह प्रतियोगिता लखनऊ के चौक स्टेडियम में खेली गई। यह जानकारी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं लखीमपुर क्रिकेट संघ के सचिव अभिषेक शुक्ला ने दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस वर्ष प्रदेश के 74 जिलों को बांटकर 19 नये जोन बनाए थे, जिसमें लखीमपुर खीरी को भी पहली बार जोन बनाया गया था। लखीमपुर मंडल में सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती सहित लखीमपुर खीरी जिला शामिल किया गया था। इन 19 मंडल को पांच ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, में बांटकर अंडर-16 प्रतियोगिता आयोजित की गई। लखीमपुर खीरी जोन सी ग्रुप में रखा गया था, जिसमें लखनऊ और बरेली जैसी सशक्त टीम शामिल थीं। पूल सी के चौक स्टेडियम में एक मई को खेले गए पहले मैच में लखीमपुर मंडल ने बरेली मंडल को 25 रन से हराकर विजय हासिल की। मैच में लखीमपुर मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मध्यम क्रम के बल्लेबाज अमन अली और मोहित जांगड़ा ने क्रमश: 33 और 52 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में प्रशांत श्रीवास्तव के 34 रन की साहसी पारी की बदौलत लखीमपुर मंडल ने 40 ओवर में 167 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बरेली मंडल की टीम मात्र 149 रन पर सिमट गई। लखीमपुर खीरी जोन की तरफ से मोहित जांगड़ा ने चार विकेट भी लिए। अच्छे प्रदर्शन के लिए मोहित जांगड़ा को मैन आफ  द मैच चुना गया। दूसरा मैच तीन मई को खेला गया, जिसमें लखनऊ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। लखीमपुर जोन की गेंदबाजी के आगे लखनऊ जोन की टीम मात्र 68 रन पर ही सिमट गई। लखीमपुर जोन के ध्रुव शर्मा ने शानदार गेंदबाजी कर 20 रन देकर पांच विकेट झटके। जवाब में लखीमपुर जोन की टीम ने मात्र पांच विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ध्रुव शर्मा को मैन आफ  द मैच चुना गया। यहां खास बात यह है कि लखीमपुर खीरी ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किसी भी प्रतियोगिता में राजधानी लखनऊ की टीम को पहली बार पराजित किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed