{"_id":"624f32eeb1b2390a2a066ad1","slug":"lakhimpur-will-now-be-identified-with-badminton-in-sports-lakhimpur-news-bly4807107143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में अब बैडमिंटन से होगी लखीमपुर की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में अब बैडमिंटन से होगी लखीमपुर की पहचान
विज्ञापन
Lakhimpur will now be identified with badminton in sports
लखीमपुर खीरी। एक जिला-एक खेल योजना के तहत जिले को बैडमिंटन खेल का आवंटन किया गया है। इस योजना के तहत जिले में बैडमिंटन के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बैडमिंटन के कोच की तलाश शुरू कर दी है। ताकि बैडमिंटन की बारीकियां सिखाकर कुशल खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।
खेलो इंडिया अभियान के तहत खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एक जिला एक खेल’ योजना शुरू की है। इसके तहत जिले को बैडमिंटन खेल दिया गया है। इसके लिए कोच एवं पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य हर जिले को एक खेल में अग्रणी बनाना है। बता दें कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए गोला रोड स्थित लालपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम है। इसमें हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित हैंडबॉल खेला जाता है।
बजट की नहीं होगी दिक्कत, मिलेंगी सुविधाएं - एक जिला- एक खेल योजना में चयन होने के बाद बैडमिंटन के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी। खिलाड़ियों को कोच मिलेगा। पर्याप्त किट उपलब्ध होगी। बैडमिंटन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कोर्ट तैयार किया जाएगा। अक्सर खेल संबंधी छोटी छोटी जरूरतों के लिए बजट का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
एक जिला- एक योजना के तहत लखीमपुर को बैडमिंटन खेल का आवंटन हुआ है। इसके लिए कोच की नियुक्ति की जानी है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी 20 अप्रैल तक स्टेडियम में आवेदन जमा कर सकते हैं।
सुनील कुमार भारती, जिला क्रीड़ा अधिकारी