{"_id":"6962947e08a8bb0dc8000dd0","slug":"lakhimpur-shines-in-cm-dashboard-ranking-gets-second-place-in-the-state-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-804103-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में चमका लखीमपुर, प्रदेश में मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में चमका लखीमपुर, प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
Sat, 10 Jan 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर चमक गया है। जिले को उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। आईजीआरएस में लगातार चार महीने तक लखनऊ मंडल में जिला पहले स्थान पर रहा।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग के आंकड़ों को देखें तो विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में खीरी को प्रथम स्थान मिला है, जबकि राजस्व में दूसरा स्थान लाकर मिसाल कायम की है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह टीम की मेहनत का परिणाम है। वर्ष 2025 के अंत में दिसंबर में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की रैंकिंग में जनपद लखीमपुर खीरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया, वर्ष 2026 में भी यह क्रम अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सीडीओ अभिषेक कुमार एडीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच निरंतर समन्वय बैठकों, विभागवार समीक्षा और डैशबोर्ड मॉनीटरिंग ने सफलता की मजबूत नींव रखी है।
आईजीआरएस रैंकिंग में भी मंडल में लखीमपुर लगातार चार महीनों से प्रथम स्थान पर है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण, जनसुनवाई और ऑनलाइन फीडबैक की कड़ी निगरानी ने खीरी को लखनऊ मंडल में अव्वल बना दिया।