फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur resident died in a road accident at Tikunia intersection

Shahjahanpur News: तिकुनिया चौराहा पर हुई सड़क दुर्घटना में लखीमपुर के ग्रामीण की मौत

Thu, 29 May 2025 12:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 12:48 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur resident died in a road accident at Tikunia intersection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
खुटार। मैलानी मार्ग पर तिकुनिया चौराहा के पास ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक चालक की मौत हो गई व दूसरा मौके से भाग गया। फिलहाल, पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लखीमपुर के थाना पलिया के गांव पतवारा निवासी 55 वर्षीय रईस बेग बुधवार को बाइक से किसी काम के लिए खुटार आए थे। मैलानी मार्ग पर तिकुनिया चौराहा के पास दूसरी बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में रईस बेग गंभीर घायल हो गए। दूसरी बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर गई 108 की एंबुलेंस सेवा और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी), घायल को खुटार सीएचसी लेकर गए। वहां, चिकित्सकों ने रईस बेग को मृत घोषित कर दिया। सूचना गई पुलिस ने रईस के परिजनों को मृत्यु की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रईस बेग के परिजन रोते-बिलखते हुए सीएचसी गए। उन्होंने शव के पोस्टमॉर्टम से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया, न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed