फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Municipality newly elected President Ira Srivastava took oath

लखीमपुर नगर पालिका: नवनिर्वाचित अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव समेत 30 सभासदों ने ली शपथ, बताई पांच साल की योजनाएं

Fri, 26 May 2023 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 May 2023 06:30 PM IST
सार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि शहर को ठीक और सुधारने के लिए जनता ने पांच वर्षों का समय दिया है। हर क्षण जनता का है, जिसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन
Lakhimpur Municipality newly elected President Ira Srivastava took oath
पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर नगर पालिका समेत ओयल, निघासन, सिंगाही और बरबर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लखीमपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम में सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव समेत सभी 30 सभासदों को शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि अगले कुछ महीने में शहर का नया स्वरुप दिखाई देगा।

विज्ञापन


डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि शहर को ठीक और सुधारने के लिए जनता ने पांच वर्षों का समय दिया है। हर क्षण जनता का है, जिसे जनता को समर्पित किया जाएगा। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी का जीतना इतना आसान नहीं होता है। पिछले कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों और जनता के प्यार का प्रतिफल मुझे मिला है। मन में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी मिलकर काम करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। संबोधन के बाद नगर पालिका पहुंची डॉ. इरा का कर्मचारियों ने रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने विधिवत चार्ज लिया।

विज्ञापन

अध्यक्ष के सामने ये होंगी चुनौती

अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के सामने सबसे बड़ी चुनौती नगर पालिका को घाटे से उभारने की है। इसके अलावा कर्मचारियों का बकाया ईपीएफ दिलाने के लिए उन्हें काफी मेहनत और रणनीति बनानी होगी। क्योंकि कई बार नोटिसें जारी होने के बाद भी कार्यदाई संस्था के पदाधिकारियों ने मसले को हल्के में लिया। लिहाजा कर्मचारी आज भी ईपीएफ पाने के लिए परेशान दिखाई दे रहा है। उधर, शहर में बजबजाती नालियां और सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर का निस्तारण भी बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की बताई योजनाएं

1. सफाई व्यवस्था: शहर में नालों की साफ सफाई और जलनिकासी की समस्या को दूर करना।
2. शहर में सामुदायिक केन्द्र बनाना।
3.पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करना।
4.पिकनिक स्पाट और तालाबों का सौन्दर्यीकरण करना।
5. शहर में विभिन्न जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था करना।

ईओ के कमरे में बैठेंगी अध्यक्ष

नगर पालिका परिसर में कुछ साल पहले लाखों रूपयों खर्च करते हुए अध्यक्ष के लिए वातानुकूलित कक्ष का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह कक्ष नवनियुक्ति अध्यक्ष डा. इरा को रास नहीं आया। हाल यह हुआ कि उन्होंने अपना कक्ष छोड़कर ईओ के कक्ष और कुर्सी पर कब्जा जमा लिया । अब वह ईओ के कक्ष में बैठकर नगर पालिका का कामकाज देखेंगी। बाकायदा कक्ष के बाहर नेमप्लेट लगाई गई है। फिलहाल ईओ के कक्ष में अध्यक्ष का कब्जा होने की चर्चाएं पूरे नगर पालिका में थी।

सिर्फ नाम की हेल्प लाइन 

शहर वासियों को लेकर बनाई गई नगर पालिका की हेल्पलाइन महज नाम की ही साबित हो रही है। करीब आठ महीने पहले पालिका दफ्तर में एक कार्यालय और एक कर्मचारी के साथ हेल्पलाइन की स्थापना की गई थी। 24 घंटे चलने वाली इस हेल्पलाइन की निगरानी एक कर्मचारी के भरोसे है। मुख्य रुप से सबसे ज्यादा शिकायतें गंदगी और जलभराव की आईं। 

रोजाना औसतन 8-10 शिकायतें हर रोज आती हैं। इनमें बिजली और उधड़ी सड़क व टूटे नालों की शिकायतें होती हैं। इनमें गंदगी और जलभराव की शिकायतों का निस्तारण हुआ, लेकिन निर्माण व बिजली संबधी शिकायतें पेंडिंग रहती हैं। तैनात कर्मचारी का कहना है कि इन दोनों समस्याओं का निस्तारण तो समय पर कर दिया जाता है लेकिन निर्माण और बिजली की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। क्योंकि बजट न होने की वजह से कई बार शिकायतों के निस्तारण में काफी समय लग जा रहा है।

निघासन नगर पंचायत के पहले बोर्ड ने ली शपथ

नवसृजित नगर पंचायत निघासन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मौर्य ने अपने वार्ड सदस्यों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेने के साथ नगर पंचायत का कार्यभार संभाल लिया। कस्बे के एक मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में एसडीएम राजेश कुमार ने अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाई।

सिंगाही में कयूम और उनके बोर्ड को दिलाई गई शपथ

सिंगाही मेला मैदान में एसडीएम राजेश कुमार ने नगर पंचाजत सिंगाही के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद कयूम, वार्ड सदस्य रामनरेश चुन्ना, राहुल गुप्ता, आफाक हुसैन, दीपक सक्सेना, राम जी गुप्ता सहित सभी सभासदों को पद एवं गापनीयता की शपथ दिलाई। 

ओयल : नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ली शपथ

ओयल नगर पंचायत ओयल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिभा गौतम ने शुक्रवार को एक भव्य समारोह में सुबह 10.30 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लखीमपुर के एएसडीएम (अपर उप जिलाधिकारी) धीरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed