फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lakhimpur man death case CO PP singh got angry at the victim family video viral

UP: 'जितने दिन डेडबॉडी रखना है रख लो...', लखीमपुर में मृतक के परिजनों पर भड़के सीओ; अखिलेश ने भाजपा को घेरा

Wed, 08 Jan 2025 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर के आरोपी रामचंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस अफसर समझाने पहुंचे। इस दौरान सीओ धौरहरा आपा खो बैठे। 
 

विज्ञापन
lakhimpur man death case CO PP singh got angry at the victim family video viral
मृतक के परिजनों से बात करते सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के हुलासीपुरवा गांव निवासी गैंगस्टर रामचंद्र की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को रामचंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को पलिया मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगाने का प्रयास किया। शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस अफसरों और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन

सीओ धौरहरा पीपी सिंह अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मृतक के परिजन से कहा कि न मझगईं थानाध्यक्ष सस्पेंड होगा और न निघासन.. न ही 30 लाख रुपये मुआवजा देंगे। सीओ ने आगे कहा कि जितने दिन रखना है डेड बॉडी को रख लो। हम यहां से जा रहे हैं, जो करना है कर लेना। इसके बाद सीओ समेत सभी पुलिसकर्मी वहां से चले गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। सपा मुखिया ने भाजपा को हृदयहीन पार्टी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर पिटाई का लगाया था आरोप 
हुलासीपुरवा गांव निवासी दिनेश कुमार ने आरोप लगया था कि मझगईं थाने और निघासन कोतवाली के पुलिसकर्मी उसके भाई रामचंद्र और उसके एक साथी को थाने ले गए, जहां रामचंद्र को बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे निघासन सीएचसी में छोड़कर चले गए, जहां मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बम्हनपुर से शव लेकर हुलासीपुरवा गांव पहुंचे वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया। अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिवार वाले अंतिम संस्कार को राजी नहीं थे। 

विज्ञापन

सीओ से पहले इंस्पेक्टर भड़के थे 
पहले प्रभारी निरीक्षक मझगईं दयाशंकर द्विवेदी से बहस हुई। इंस्पेक्टर ने कहा था कि पूरे गांव पर हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखकर जेल भेजूंगा। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रभारी निरीक्षक खुद पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए चालक पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कहते दिखे। रात में परिजनों को समझाने के दौरान सीओ धौरहरा पीपी सिंह भड़क गए। सीओ यह कहते हुए वहां से उठकर चले कि न मुआवजा देंगे और न कोई सस्पेंड होगा। जितने डेड बॉडी करना है रख लो। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed