{"_id":"615ae7018ebc3e62967464ec","slug":"lakhimpur-kheri-violence-update-some-attackers-seen-in-bhindrawala-tshirts-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: हमलावरों की भीड़ में भिंडरावाला की टीशर्ट पहने दिखे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: हमलावरों की भीड़ में भिंडरावाला की टीशर्ट पहने दिखे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Mon, 04 Oct 2021 05:14 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:14 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि किसानों की भीड़ में कुछ लोग भिंडरावाला की टीशर्ट पहने हुए हैं। वे लोग जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर गाड़ियों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे भी लिए हुए हैं।
विज्ञापन
भिंडरावाले की टीशर्ट में दिखे कुछ लोग
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों और भाजपा नेताओं के बीच हुई झड़प की आग प्रदेश भर में फैल रही है। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। विपक्ष और अन्य संगठनों के साथ साथ आम जनता के बीच भी इस घटना को लेकर तरह तरह की बातें चल रही हैं। कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच इस घटना से संबंधित एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे यह आशंका हो रही है कि क्या वाकई लखीमपुर खीरी की घटना आक्रोश का नतीजा थी या फिर यह एक सोची समझी साजिश का हिस्सा थी, जिसमें किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि किसानों की भीड़ में कुछ लोग भिंडरावाला की टीशर्ट पहने हुए हैं। वे लोग जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर गाड़ियों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे भी लिए हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल यह उठता है कि किसानों या किसान आंदोलन से भिंडरावाला का कोई संबंध नहीं है। आंदोलन के बीच उसकी टीशर्ट पहने लोग वहां क्या कर रहे थे? या फिर कृषि संबंधित अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत कोई किसान भिंडरावाला की टीशर्ट क्यों पहनेगा? इस तरह के तमाम सवाल अब उठने लगे हैं।
इसे लेकर अबतक किसी अधिकारी ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं लखीमपुर में हुई हिंसा किसी साजिश का इशारा तो नहीं कर रहा।