फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri SP Ganesh Prasad Saha honored with bravery medal

Lakhimpur Kheri: एसपी गणेश प्रसाद साहा पराक्रम पदक से सम्मानित, घायल होने के बाद भी संभाली सुरक्षा की कमान

Tue, 21 Nov 2023 07:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 07:09 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा प्रयागराज में तैनाती के दौरान बवाल में घायल हो गए थे। इसके बाद भी वह सुरक्षा की कमान संभाले रहे और स्थिति पर काबू पाया। इसके लिए उन्हें पराक्रम पदक से नवाजा गया है। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri SP Ganesh Prasad Saha honored with bravery medal
एसपी गणेश प्रसाद साहा को पराक्रम पदक से सम्मानित करते अपर पुलिस महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब सात वर्ष पूर्व प्रयागराज के झूसी में हुए बवाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा को पराक्रम पदक से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी खीरी को यह पदक दिया है।
विज्ञापन


सात जून वर्ष 2016 में प्रयागराज जिले के झूसी थाना क्षेत्र में हुई घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया था। पथराव-फायरिंग हुई थी। स्थिति नियंत्रण में एसपी गणेश प्रसाद साहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


घायल होने के बाद भी उन्होंने सुरक्षा की कमान संभाले रखी थी। इस साहस के लिए उन्हें केंद्र सरकार ने पराक्रम पदक से नवाजा है। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी को पराक्रम पदक देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed