{"_id":"63aaa7026896f92e5456cb54","slug":"lakhimpur-kheri-inspector-posted-in-kheri-accused-of-fleeing-away-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खीरी में तैनात दरोगा पर लड़की को भगाने का आरोप, आरोपी भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खीरी में तैनात दरोगा पर लड़की को भगाने का आरोप, आरोपी भी गायब
Tue, 27 Dec 2022 01:34 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:34 PM IST
सार
लखनऊ के कृष्णानगर के बरिगवां में किराये पर रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट में लिखाया है कि बेटी पढ़ने के लिए लखनऊ में रहती थी। 12 दिसंबर को लखनऊ जाने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सहेलियों ने उसके दरोगा के साथ जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर जगेन्द्र सिंह पर उन्नाव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद से दरोगा और लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा है। लडकी जब घर नहीं लौटी तो पिता ने लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीसीपी ने दरोगा को सस्पेंड करने की संस्तुति करते हुए एसपी को एक चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन
यह मामला सुर्खियों में आने के बाद दरोगा और लड़की की तलाश भी तेज कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार दरोगा की लोकेशन मेहंदीपुर बालाजी में मिली। पुलिस की टीम वहां रवाना हो गई है। कृष्णानगर के बरिगवां में किराये पर रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट में लिखाया है कि बेटी पढ़ने के लिए लखनऊ में रहती थी। नौ दिसम्बर 2022 को वह घर आई थी। 12 दिसम्बर को वह फिर लखनऊ चली गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। लखनऊ में लड़की की सहेलियों से पता चला कि दरोगा जागेन्द्र सिंह उसे अपने साथ कहीं ले गया है।
विज्ञापन
लग चुका है 'रसिया दरोगा' का टैग
दरोगा जागेन्द्र सिंह पुलिस लाइन में तैनात था, जहां से छह दिसंबर 2022 से गायब है। इससे पहले वह पलिया थाने में तैनात था, जहां से लाइन हाजिर हुआ था। पूर्व में उन्नाव जिले में तैनाती के दौरान भी एक महिला से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उस पर रसिया दरोगा का टैग लगा था।
विज्ञापन