फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri: Corona confirmed in contract doctor

लखीमपुर खीरी: संविदा डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि, महकमे में हड़कप

Mon, 11 May 2020 01:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यरो, लखीमपुर खीरी 
अमर उजाला ब्यरो, लखीमपुर खीरी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 11 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: Corona confirmed in contract doctor
corona sample - फोटो : PTI
जिला अस्पताल के एक मनोचिकित्सक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला लखनऊ निवासी हैं। संविदा पर इनकी तैनाती थी। तीन दिन जिला अस्पताल में और तीन दिन अन्य सीएचसी पर ओपीडी कार्य करते थे और दो बजे के बाद शहर के निजी अस्पताल में भी वह सेवाएं देते थे। रिपोर्ट मिलते ही जिला प्रशासन निजी अस्पताल को सीज करने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


डॉ अखिलेश लखनऊ से रोजाना जिला अस्पताल में ओपीडी के आते थे। बताते हैं कि इनकी पत्नी खैराबाद स्थित एक अस्पताल में गायोनालॉजिस्ट हैं। वह एक संक्रमति महिला के संपर्क में आई। एक मई को लखनऊ से आकर क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों की काउंसलिंग के लिए मनोचिकित्सक पसगवां गए। जहां पर पत्नी द्वारा देखी गई महिला के पॉजिटिव मिलने की सूचना पर वापस आए और संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर घर जाकर क्वारंटीन हो गए। 
विज्ञापन


पसगवां आते जाते समय इनके साथ रहने वाले दो स्टाफ नर्स सहित चार लोग भी परिवार के साथ होम क्वारंटीन हैं। एनसीडी सेल प्रभारी डॉ. रवींद्र शर्मा ने पिछले सोमवार को मनोचिकित्स का सैंपल भेजवाया, जिसकी रिपोर्ट में पॉजिटिव उन्हें पॉजिटिव पाया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक की कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह किन लोगों के संपर्क में आए हैं इसकी जानकारी करने के लिए दो टीमें लगाई हैं। फिलहाल जिस निजी अस्पताल में ओपीडी करते थे उसे सीज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed