फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel slammed for farmers, laborers and women, lashed out at the Center and the state

लखीमपुर खीरी: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिये भरी हुंकार, केंद्र और राज्य पर जमकर बरसे

Wed, 22 Dec 2021 03:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 03:53 PM IST
सार

बघेल ने मंच से हिंदू कार्ड खेलते हुए भगवान श्रीराम की माता कौशल्या की ससुराल बता दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर योगी जी की पुलिस ने कहा कि आप इस एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा सकते। मैंने कहा कि मैं उस धरती पर जा रहा हूं जो माता कौशल्या की ससुराल है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel slammed for farmers, laborers and women, lashed out at the Center and the state
कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में बोलते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर तहसील के नकहा ब्लॉक में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से केंद्र और राज्य की सरकारों पर बरसते हुए किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हक में लड़ाई लड़ने का एलान किया। उन्होंने किसानों को दाम, मजदूरों को काम और महिलाओं को सम्मान का नारा देते हुए जुटी भीड़ से यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। मंच से भूपेश बघेल ने ओबीसी वोट बैंक और किसानों को साधने की भी भरपूर कोशिश की और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफ़ा भी मांगा।

विज्ञापन


दोपहर 1.50 बजे नकहा ब्लॉक के केवलपुरवा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में पहुंचे भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ साथ तिकुनिया कांड में मारे गए किसान धौरहरा के नक्षत्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर व उनके पुत्र जगदीप सिंह और निघासन के मृतक पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन व उनके पिता रामदुलारे कश्यप से भी मुलाकात की। इस दौरान बघेल ने परिजन को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह ढाई महीने पहले उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती। इसके बाद वह मंच की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन

किसानों का नाम लेने से रोकती है केंद्र और यूपी की सरकार

मंच से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए भूपेश बघेल ने हिंदू कार्ड खेलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को दक्षिण कौशल कहा जाता है, जो माता कौशल्या का मायका था, जबकि यूपी के अयोध्या में उनकी ससुराल। तो क्या वह उनकी ससुराल नहीं आ सकते।
 
भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में लोकतंत्र नहीं तानाशाही है, क्योंकि इस कार्यक्रम में आने के लिए उनके कार्यकर्ताओं से जिला प्रशासन ने लिखित में लिया कि वह तिकुनिया कांड और किसानों की बात का जिक्र अपनी सभा में नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पुलिस अफसरों को गुंडा बनाया गया है। योगी सरकार पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है। वहीं, मंच से उन्होंने कहा कि उन्होंने किसान का नाम लिया, तिकुनिया कांड की चर्चा की और टेनी के इस्तीफे की भी मांग की। अब जिला प्रशासन जो चाहे कर सकता है।

विज्ञापन

मंच से गुजरात मॉडल बनाम छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में दो मॉडल की चर्चा होती है। एक गुजरात और दूसरा छत्तीसगढ़ का मॉडल। सात साल पहले पीएम ने गुजरात मॉडल की बात की थी। लेकिन, गुजरात मॉडल कहीं नहीं दिख रहा है, पर पूरा देश गुजरात मॉडल को भुगत रहा है। कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने जो बनाया केंद्र सरकार उसे बेच रही है। जबकि, छत्तीसगढ कांग्रेस का मॉडल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2,500 रुपया प्रति क्विटल धान खरीद रहे हैं। धान और गेहूं की कीमत 2,500 रुपया प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। 

किसान, मजदूर और महिलाओं पर पकड़ बनाने की कोशिश

मंच से एलान करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में कांग्रेस सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। मजदूरों को काम दिया जाएगा और महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन

करीब दो घंटा देरी से पहंचे बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्धारित समय से करीब 1.43 मिनट देरी से लखीमपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर 01: 38 बजे पुलिस लाइन्स के हेलीपैड पर लैंड हुआ। हेलीपैड पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीतापुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुभाष राजवंशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और जिला प्रभारी अभिषेक पटेल, मोनिश अली नकवी, रियाज अहमद मोनू और तारिक हुसैन मौजूद रहे।

अटेवा व रसोइयां संघ ने सौंपा मांग पत्र

अटेवा ने पेंशन की मांग को लेकर भूपेश बघेल को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने मांग की कि छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। उधर, रसोइयां संघ ने भी परमानेंट नौकरी और वेतन वृद्दि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed