फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri: 38 more corona positive, one infected woman died

लखीमपुर खीरी: 38 और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक संक्रमित महिला की हुई मौत

Thu, 13 Aug 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: 38 more corona positive, one infected woman died
Lakhimpur Kheri: 38 more corona positive, one infected woman died
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी 38 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। वहीं केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को 70 वर्षीय एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही मौतों का आंकड़ा दहाई में पहुंच चुका है। ऐसे में हालात किस कदर खराब हो सकते हैं कि इसका अंदाजा अभी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को 227 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें 20 पॉजिटिव एवं 207 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसी के साथ दो अन्य लैब से, 15 एंटीजन एवं एक ट्रूनाट से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल 38 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तहसील सदर (लखीमपुर) क्षेत्र में एक बार फिर सबसे ज्यादा 27 संक्रमित मिले हैं। पुलिस लाइंस के छह पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। मोहल्ला बाबूराम सराफ नगर में दो, गंगोत्रीनगर में एक, खत्री टोला खीरी टाउन में एक, बरखेरवा में एक, गन्ना विभाग में एक सुपरवाइजर, भरतपुरी कॉलोनी में तीन, हाथीपुर सेठ घाट रोड में एक, गोविंदपुरी कॉलोनी में एक, देउवापुर में एक, संकटा देवी में एक, मीरपुर में एक, सिंगारपुर में एक, लोनीपुरवा ओयल में एक, सुंदरवल पुलिस चौकी का एक पुलिसकर्मी, सीएचसी फरधान के चार कर्मी संक्रमित मिले हैं। तहसील निघासन के वार्ड नंबर एक सिंगाही में एक और खैहरानी में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला के मोहम्मदी रोड पर एक, तहसील मोहम्मदी के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में दो और कोतवाली का एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के संपूर्णानगर रोड निकट एचडीएफसी बैंक में एक, तहसील मितौली के गांव कस्ता में एक, तहसील धौरहरा के गांव सेमरी में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा दो संक्रमित व्यक्तियों की खोजबीन जारी है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 883 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 463 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 409 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने पर बंद हुई सीएचसी फरधान
फरधान। कोरोना जांच रिपोर्ट में सीएचसी फरधान के चार लोग पॉजिटिव मिले। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक ने सीएचसी को 24 घंटे के लिए बंद कराते हुए सैनिटाइज कराया है। इसके चलते बुधवार सीएचसी पहुंचे अस्पताल स्टॉफ और मरीजों को वापस कर दिया गया। ऐसी स्थिति में सिर्फ उन्हीं गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया गया जिनकी डिलीवरी होने का समय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात 72 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराने पर फार्मासिस्ट, अधीक्षक का ड्राइवर, एक एएनएम व बीसीपीएम संक्रमित मिले। इसकी रिपोर्ट आते ही सीएचसी में अफरा तफरा मच गई। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी में गुरुवार तक के लिए ओपीडी, इमरजेंसी आदि मेडिकल सेवाएं बंद कर दी गईं। सीएचसी के गेट को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया, जिससे स्टाफ के लोग और मरीज बुधवार को अंदर प्रवेश न कर सकें। सीएचसी बंद होने की जानकारी न होने पर जो भी बुधवार वहां पहुंचा उसे वापस कर दिया गया। मरीजों को इलाज को आए सीरियस मरीजों केा जिला एवं महिला अस्पताल भेजा गया। अधीक्षक ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया।
रोजाना 250 की होती है ओपीडी
सीएचसी में रोजाना 250 की ओपीडी और तीन से चार डिलीवरी। ऐसे में जिन जांच रिपोर्ट आने से पहले जो लोग अस्पताल से दवा लेकर गए हैं उन पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले अस्पताल आकर दवा लेने वाले मरीजों को खोज कर उनकी जांच होनी चाहिए। अन्यथा, ऐसे में सीएचसी क्षेत्र में भी संक्रमण फैलने की संभावनाएं बढ़ेगी।
संक्रमित स्टाफ से करनपुर में भी दहशत
सीएचसी के एक कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने से करीब 15 किलोमीटर दूर करनपुर गांव में भी दहशत है। बताते हैं कि संक्रमित मिले स्वास्थ्य कर्मी का करनपुर में मेडिकल स्टोर है। जहां रोजाना शाम को जाकर हिसाब किताब करता था। जिसको भी इसकी जानकारी मिली उसने करनपुर में रहने वाले परिचितों को मेडिकल और बैठने वाले लोगों के परिवार वालों से दूरी बनाने की हिदायत दी। लोगों का कहना है कि मेडिकल पर बैठने वालों के साथ उनके परिवार वालों की भी जांच होनी चाहिए।
चार संक्रमित मिलने पर सीएचसी को 24 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। शुक्रवार को पुन: समस्त स्टाफ की जांच होगी। फिलहाल गुरुवार को ओपीडी शुरू कर दी जाएगी।

- डॉ. अमित बाजपेई अधीक्षक सीएचसी फरधान
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर टीबी अस्पताल भी बंद
लखीमुपर खीरी। टीबी अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इसकी सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों के साथ इनके संपर्क में आने वालों में दहशत है। बताते हैं यह संक्रमित बुधवार सुबह मुड़िया महंत मंदिर भी गए थे और वहां पर एक अधिकारी के भी संपर्क में आए। इससे मुड़िया महंत मंदिर के लोग भी खौफ में है। हालांकि कुछ लोग बुधवार को ही जांच कराने के लिए जीआईसी पहुंच गए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने पर गुरुवार को टीबी अस्पताल बंद रहेगा। सैनिटाइज कराने के बाद ही शुक्रवार को खुलेगा। इससे पहले समस्त स्टाफ की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed