फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur is lit in the colors of Holi

होली के रंगों में सराबोर हुआ लखीमपुर

Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur is lit in the colors of Holi
हाोली - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के साथ बुराइयां त्यागने का संकल्प, रंग में धुला आपसी राग-द्वेष
विज्ञापन

दोपहर तक सड़कों और गलियों में होलियारों ने खुब मचाया धमाल

रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे होलिका दहन के बाद लोगों ने होली की पूजा और परिक्रमा की। सुबह होते ही होलियारों की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ीं। ढोलक की थापों पर होली गीत गाते होलियारों ने सड़कों पर खूब हुड़दंग किया। शहर में हर ओर रंग-गुलाल से सभी सराबोर दिखे। पूरा शहर होली की मस्ती में था। रंग खेलने के बाद लोग एक दूसरे के गले मिले और शुभकामनाएं दीं। 
होलिका दहन के बाद लोग होली की आग घरों में लाए और घरों में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ होली की पूजा की। यहां होली पूरी मस्ती से मनाई गई। बच्चे तो सुबह से ही रंग गुलाल और पिचकारियां लेकर छतों पर चढ़ गए। रास्ते से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर रंगों की बौछार कर खुश हुए। बच्चों ने एक दूसरे को रंग से सराबोर कर दिया। रंग खेलने में बड़े भी पीछे नहीं रहे। 
विज्ञापन

लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर होली खेली और पकवानों का आनंद लिया। अलग-अलग मोहल्लों में युवाओं की टोलियां गाते बजाते रंग खेलने निकलीं। लोग रंग और गुलाल से इतना सराबोर थे कि एक दूसरे को पहचानने तक में दिक्कत हो रही थी। सड़कों पर होली गीतों के अलावा कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था और रंगों के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी दोपहर तक सड़कों किनारे रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजी रहीं। इसके साथ ही पान की दुकानों के अलावा एक दुकान नहीं खुली। सड़कों पर ऑटो रिक्शा और साइकिल रिक्शा तक गायब थे। दोपहर तक या तो लोगों  को पैदल निकलना पड़ा या फिर अपनी बाइक का सहारा लेना पड़ा। बस स्टेशनों पर बसों की संख्या न के बराबर रही। इससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ीं। ट्रेनों पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। 

दोपहर बाद रंग थमा तो लोग रंग बिरंगे कपड़ों में होली मिलने निकल पड़े। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर आपस में गले मिले और एक दूसरे को गुझिया और दूसरे पकवान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला सोशल मीडिया और एसएमएस के जरिए देर रात तक जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed