फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur depot will get 25 new roadways buses, travel will be easier

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर डिपो को मिलेंगी 25 नई रोडवेज बसें, सफर होगा आसान

Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur depot will get 25 new roadways buses, travel will be easier
लखीमपुर खीरी। जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लखीमपुर रोडवेज डिपो को जल्द ही परिवहन निगम की 25 नई बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के संचालन के लिए परिवहन विभाग ने मार्गों की रूपरेखा भी लगभग तैयार कर ली है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें बेहतर सीटिंग व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षित ब्रेकिंग सिस्टम और लंबी दूरी के लिए आरामदायक डिजाइन शामिल रहेगा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में लखीमपुर डिपो के पास 12 निगम और 85 अनुबंधित बसें हैं, जो सीमित मार्गों पर संचालित हैं।
विज्ञापन

25 नई बसें मिलने के बाद डिपो पर बसों की कुल संख्या बढ़कर 123 हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवहन सुविधा में इजाफा होगा। जिले में कई ऐसे मार्ग हैं, जहां अभी तक एक भी रोडवेज बस नहीं चलती थी, वहां अब बस संचालन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने बताया कि मिलने वाली 25 बसों का संचालन सीमा क्षेत्रों से बड़े शहरों के लिए किया जाएगा। अभी बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन नई बसों के आने से फेरे बढ़ेंगे और समय की बचत होगी।
---आरएम ने मांगी रिपोर्ट---
आरएम इंजीनियर रमेश कुमार ने लखीमपुर डिपो के अधिकारियों से 25 नई रोडवेज बसों के लिए मार्गों की रूपरेखा मांगी है। इसी क्रम में सोमवार को डिपो कार्यालय में बैठक कर मार्गों की योजना तैयार की गई। हालांकि, नए मार्गों पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन मंगलवार तक प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इस सप्ताह या अगले सप्ताह तक डिपो को बसें मिल सकती हैं। हालांकि डिपो परिसर में जगह कम होने के कारण नई बसों को खड़ा करने की समस्या भी सामने आ सकती है।

---कम होगी मोटर मालिकों की मनमानी---
अब तक लखीमपुर डिपो अनुबंधित बसों पर निर्भर था। इसके चलते मोटर मालिकों की मनमानी की शिकायतें सामने आती रहती थीं। विभागीय अधिकारी चाहकर भी ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे। करीब पांच माह पहले डिपो को पहली बार 12 निगम बसें मिली थीं। अब 25 और बसें मिलने से डिपो के पास अपनी पर्याप्त बसें हो जाएंगी, जिससे अनुबंधित बसों पर निर्भरता कम होगी और मोटर मालिकों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed