{"_id":"57bc621a4f1c1b6138d4fcfb","slug":"lakhimpur-assembly-debit-chef-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे नामे महाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे नामे महाराज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सम्मेलन के दौरान मुख्य जोन कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने किया एलान
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्य जोन कोआर्डिनेटर राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने मायावती का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर विधानसभा से शशिधर मिश्र नामे महाराज प्रत्याशी होंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
प्रमोद पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने इससे पूर्व कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर भड़ास निकाली। कहा, जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, तब-तब भाजपा के लोग सांप्रदायिक उन्माद भड़काने लगते हैं। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यही वजह है कि जब 2012 में सपा की सरकार बनी तो एक महीने में ही सांप्रदायिक दंगे शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि मोदी अपनी सभाओं में कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है, लेकिन वह यह कभी नहीं कहते कि छुआछूत मुक्त भारत बनाओ, गरीबी मुक्त भारत बनाओ। उन्होंने कहा कि सवा दो साल पहले मोदी अपनी चुनावी सभाओं में कहते थे, सौ दिन में गरीबी खत्म हो जाएगी, बेरोजगारी दूर होगी, किसान खुशहाल होगा, लेकिन आज सवा दो साल बाद भी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शासन करने वाली पार्टी ने भ्रष्टाचार, वंशवाद बढ़ाने का काम किया और बेरोजगारी और सांप्रदायिक दंगों को बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। सपा सरकार में गुंडाराज कायम हो चुका है, जिससे जनता निजात पाना चाहती है। जोन कोआर्डिनेटर इंतिजार आब्दी ने कहा कि सपा में एक ही जाति वर्ग का बोलबाला है। सरकारी नौकरियों में उन्हीं की ही भर्ती की जा रही है, जिससे अन्य जातियों के लोग वंचित हो रहे हैं। सदर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी शशिधर मिश्रा नामे महाराज ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
ये रहे मंचासीन
सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर जितेंद्र वर्मा, गंगाराम, विनोद भारती, मंडल कोआर्डिनेटर प्रमोद चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व चेयरमैन ज्ञान प्रकाश बाजपेई, मोहन बाजपेई, सुरेश गौतम, पूर्व सांसद दाउद अहमद, जीएस सिंह, पूर्व विधायक राजेश गौतम, राकेश सिंह, रामनरेश सुमन, राजू तिवारी, अमरीश गौतम, अमन सिंह, सरकार बहादुर, राजीव कश्यप, शिवरतन राज, प्रेम प्रकाश, सर्वेश मिश्रा, दिवाकर तिवारी मौजूद रहे।