{"_id":"67be026d341732752f0d57a9","slug":"lakhimpur-accused-suspected-to-be-involved-in-ashish-murder-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-140108-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आशीष हत्याकांड में लखीमपुर के आरोपियों का हाथ हाेने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आशीष हत्याकांड में लखीमपुर के आरोपियों का हाथ हाेने की आशंका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार की रात मैरिज लान में हुए आशीष हत्याकांड का एक-दो दिनों के भीतर खुलासा किया जा सकता। पुलिस की जांच में तमाम तथ्य और सबूत हाथ लगे हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस की जांच अब अंतिम चरण में है। घटना के खुलासे को लेकर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या में शामिल आरोपी लखीमपुर के ही रहने वाले हैं।
बता दें कि सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव चंदीभानपुर निवासी जीतेंद्र की शादी 20 फरवरी को शहर के हरिकरन मैरिज लॉन में थी। शादी को लेकर जयमाल आदि की रस्में पूरी हो चुकी थीं, बस फेरे बाकी थे। फेरे हो पाते इससे पहले ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कुछ लोगों ने दूल्हे के छोटे भाई आशीष को गोली मार दी और फरार हो गए।
घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर दुल्हन के चचेरे भाई समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित कुछ अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो घटना के तार-से-तार जुड़ने लगे। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने वाले लखीमपुर के ही हैं, वह कई बार जेल भी जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस एक-दो दिनों के भीतर खुलासा करने की बात कह रही है।