फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lady farmer got sugarcane production Progressive Farmer Award in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: महिला किसान राजेंद्री देवी को एक और पुरस्कार, गन्ना उत्पादन में मिला प्रगतिशील कृषक सम्मान

Sun, 22 Oct 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 04:08 PM IST
सार

बिजुआ ब्लॉक की महिला किसान राजेंद्री देवी को गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में शाहजहांपुर प्रगतिशील कृषक सम्मान मिला।  कार्यक्रम में उनकी जगह उनके पुत्र ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। 

विज्ञापन
lady farmer got sugarcane production  Progressive Farmer Award in Lakhimpur Kheri
प्रगतिशील किसान राजेंद्री देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले की प्रगतिशील महिला किसान को एक बार फिर बड़े फलक पर पहचान मिली है। बिजुआ ब्लॉक की महिला किसान राजेंद्री देवी को गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में शाहजहांपुर प्रगतिशील कृषक सम्मान मिला। कार्यक्रम में उनकी जगह उनके पुत्र मौजूद। जिन्हें प्रदेश की गन्ना एवं चीनी उद्योग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने पुरस्कार प्रदान किया। 

विज्ञापन


प्रगतिशील किसान राजेंद्री देवी के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र व पेशे से शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला ने अपनी मां का सम्मान ग्रहण किया। राजेंद्री देवी को 2018 में गन्ना पेड़ी प्रबंधन के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम पुरस्कार, 2020 में राज्य में सर्वश्रेष्ठ गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार जबकि, 2021 में राज्य स्तरीय गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress vs SP: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले, अखिलेश ने तूतू-मैंमैं करने का खामियाजा देखा है; दी नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसी महीने की 11 अक्तूबर को बलरामपुर चीनी मिल समूह की चेयरपर्सन अवंतिका सरावगी भी राजेंद्री देवी को सम्मानित कर चुकी हैं। किसान राजेंद्री देवी परंपरागत खेती से अलग हटकर आधुनिक तौर पर खेतीबाड़ी करती हैं। गन्ना उत्पादन में वह अहम योगदान दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed