फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lady don Annu Dhankar was under the surveillance of Kheri police for 20 hours, revealed her name... yet the police could not understand the truth

Lakhimpur Kheri News: 20 घंटे खीरी पुलिस की निगरानी में रही लेडी डॉन अन्नू धनखड़, नाम बताया... फिर भी असलियत भांप न पाई पुलिस

Sun, 27 Oct 2024 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lady don Annu Dhankar was under the surveillance of Kheri police for 20 hours, revealed her name... yet the police could not understand the truth
लखीमपुर खीरी। जून माह में दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग रेस्त्रां में हुए अमन हत्याकांड की मोस्ट वांटेड और उससे पहले जनवरी में रोहतक हरियाणा से लापता हुई जिस लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को दो राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी, वह अपनी गिरफ्तारी से पहले करीब 20 घंटे खीरी पुलिस की निगरानी में रही। लेकिन, कोई उसकी असलियत भांप नहीं पाया। शनिवार को जब दिल्ली पुलिस द्वारा अन्नू धनखड़ की गिरफ्तारी किए जाने की खबरें मीडिया में आईं, तो खीरी पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा से सटे संपूर्णानगर थाने के खजुरिया में गुरुवार शाम करीब चार-पांच बजे के बीच नेपाल जा रही एक युवती को एसएसबी के जवानों ने पकड़ा था। प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानगर ओपी राय ने बताया कि गुरुवार को खजुरिया स्थित एसएसबी पोस्ट के जवानों ने एक युवती को रोककर पूछताछ की थी। युवती के कोई सही जानकारी न दे पाने और मामला संदिग्ध प्रतीत होते देख एसएसबी ने संपूर्णानगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने युवती के बताए अनुसार उसके परिजनों से संपर्क साधा। तब उसके भाई ने उसे लेने आने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे रात करीब नौ बजे लखीमपुर के वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जहां वह शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक पुलिस की निगरानी में रही। हालांकि पकड़ी गई इस युवती ने अपना नाम अन्नू धनखड़ ही बताया था, पर कोई उसकी असलियत भांप नहीं पाया। शुक्रवार को अन्नू का भाई विवेक उसे लेने लखीमपुर आया तो पुलिस ने अन्नू को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया, जिसके बाद वह अन्नू को लेकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रोकती एसएसबी तो बॉर्डर पार कर जाती अन्नू
खजुरिया बॉर्डर स्थित एसएसबी पोस्ट पर तैनात जवानों ने गुरुवार की दोपहर अन्नू धनखड़ को बॉर्डर पार करने के दौरान रोक लिया था। शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नहीं बताया, हालांकि कई घंटों की पूछताछ के बाद उसने अपनी पहचान उजागर की।
फेसबुक से प्रेम होने और प्रेमी से मिलने का दे रही थी झांसा
पुलिस के मुताबिक, अन्नू धनखड़ जब पकड़ी गई थी तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए नेपाल जा रही थी। पुलिस को भ्रमित करते हुए उसने बताया कि उसे फेसबुक पर एक युवक के साथ प्रेम हो गया था। इसी के चलते वह नेपाल जाना चाहती थी। हालांकि वह नेपाल पहुंचती इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

------------------------------
पकड़ी गई लड़की वांछित थी, इस बात की जानकारी यहां दिल्ली पुलिस की ओर से नहीं आई थी। वह बालिग थी, इसलिए उसे परिजन के सुपुर्द किया गया। यहां आए उसके भाई ने भी उसके प्रेम संबंध में नेपाल जाने की बात बताई थी।
गणेश प्रसाद साहा, एसपी - लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed