फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ktailapurwa 70 home Ashes

कटैलापुरवा में 70 घर राख

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो धौरहरा।
ब्यूरो धौरहरा। Updated Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ktailapurwa 70 home Ashes
अाग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दो मवेशी जिन्दा जले, एक महिला भी झुलसी
ईसानगर के कटैलापुरवा मे खाना बनाते लगी आग की चपेट में आकर 70 घर राख हो गए। सामान निकालने के चक्कर में एक महिला भी झुलस गई, जबकि दो मवेशी जिंदा जल गए।
ईसानगर थाना क्षेत्र के कटैलापुरवा मे सोबरन के घर में दोपहर खाना बनाते समय आग लग गई, जिससे सोबरन का घर और दो मवेशी जिंदा जल गए। आग की चपेट में आकर दौलतराम, राममिलन, फूलमती, पहाड़ी, कमलेश, मुनेशर, अनूप, रामू, रहीश, बांके लाल, पैकरमा, बल्देव, राधेश्याम, रामलाल सहित 70 घर जल गए। सामान निकालते समय फूलमती झुलस गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया ।

खाना बनाते लगी आग, आठ घर राख
महेवागंज में सदर कोतवाली क्षेत्र के दोनवापुरवा गांव मे शनिवार सुबह खाना बनाते समय आग लगने से आठ घर और एक परचून की दुकान जलकर राख हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। गांव निवासी कासिम के घर शनिवार को खाना बन रहा था। इस बीच चिंगारी छप्पर में जा लगी और छप्पर जलने लगा। हवा की तेजी से अमरख, बलबल, रियाज अली, शमशेर, राहत अली, पप्पी, मेहत अली के घर भी आग की चपेट मे आ गए। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। मशक्कत कर आग को काबू किया जा सका। आग मे लोगों की अनाज, नकदी, गृहस्थी का सामान के अलावा कासिम की परचून की दुकान भी जल गई।   
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री ने बांटी राहत की चेक
धौरहरा में गांव वनटुकरा, मूड़ी, शिवपुर, बिलौली में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी  ने गांव गांव जाकर चेक बांटीं। साथ में मौजूद एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को गांव मे आग लगने से 122 घर जले थे। घटना मे 30 बकरी और एक भैंस की जलकर मौत हुई थी और पांच लोग झुलस भी गये थे। शुक्रवार को 16 घर जले थे।  शनिवार को सभी 128 परिवारों को सहायता राशि प्रति परिवार 7900 रुपए दी गई। इसके अलावा प्रत्येक परिवार को तिरपाल और जरीकेन भी उपलब्ध कराई गई। साथ मं सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विकास यादव, तीर्थ राम यादव प्रधान, अनिल पांडेय, रामपाल राजपूत प्रधान ईसानगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बड़ागांव के 129 अग्निकांड पीड़ितों को चेक बांटीं
महेवागंज में शनिवार को प्रशासन ने बड़ागांव के अग्निकांड पीड़ितों को सहायता राशि के चेक बांटे। क्षेत्रीय विधायक रामसरन ने चेक देकर पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

फूलबेहड़ क्षेत्र के बड़ागांव भूड़ मे बृहस्पतिवार को आग लग गई थी। इसमे करीब 129 घर जलकर राख हो गए थे। घर गृहस्थी के सामान के अलावा एक ग्रामीण का ट्रैक्टर और कई लोगों के मवेशी भी जल गए थे। प्रशासन ने तात्कालिक सहायता के तौर पर पीड़ितों को राशन-पानी मुहैया कराया था। श्रीनगर क्षेत्र के सपा विधायक रामसरन शनिवार को नायब तहसीलदार ओपी तिवारी और तहसील कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। विधायक ने 129 अग्निपीड़ितों को चेक बांटे। चेक वितरण के समय गांव के ही बाबूराम, कमलेश, इंद्रपाल, अर्जित गौतम, पंकज, अंकित और विनय समेत करीब दर्जन भर लोगों ने पीड़ितों की सूची मे उनका नाम दर्ज न किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। इन लोगों का कहना है कि अग्निकांड में उनके घर भी जल गए थे, पर सर्वे कर रहे लोगों ने उनके नाम सूची में दर्ज नही किए। इस पर विधायक ने लेखपाल को सही आकलन कर छूटे लोगों के नाम दर्ज करने के आदेश दिए। सदर तहसीलदार राजीव शुक्ला ने बताया कि 129 अग्निकांड पीड़ितों को चेक दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed