{"_id":"6a285bb72c5b129c19093319","slug":"kotkherwa-gola-indian-and-lmp-win-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177138-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोटखेरवा, गोला इंडियन और एलएमपी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोटखेरवा, गोला इंडियन और एलएमपी की जीत
Wed, 10 Jun 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कोटखेरवा, गोला इंडियन और एलएमपी इलेवन ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में इलेवन वारियर्स ने हर्षित के 30 रन की मदद से 54 रन बनाए। जवाब में कोटखेरवा टीम ने आयुष्मान के 25 रन के सहयोग से दो विकेट खोकर पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कोटखेरवा के शिवांशु मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे मुकाबले में गोला इंडियन ने दीपक के 44 और मोहन के 47 रन की बदौलत 122 रन बनाए। जवाब में राजेंद्र गिरी मैरिज लॉन टीम 65 रन पर सिमट गई। गोला इंडियन ने 57 रन से जीत दर्ज की। मोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में एलएमपी इलेवन ने 10 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में पैंथर इलेवन 86 रन ही बना सकी और 41 रन से मैच हार गई। एलएमपी के महेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कमेंट्री राजेंद्र निषाद तथा स्कोरिंग अजय और शोभित ने की। इस मौके पर राजेश पुरवार, बीए खान, देवेंद्र गिरि, श्यामूर्ति शुक्ल, केके शुक्ला, जनार्दन गिरि और कमाल अहमद मौजूद रहे।