फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kondhwa minor culvert broken, traffic disrupted

Lakhimpur Kheri News: कोंधवा माइनर की पुलिया टूटी, आवागमन में परेशानी

Sat, 17 May 2025 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kondhwa minor culvert broken, traffic disrupted
कोंधवा माइनर की टूटी पुलिया। -संवाद।
बांकेगंज। अंग्रेज हुकूमत के दौरान करीब 100 साल पहले खीरी ब्रांच नहर की कोंधवा माइनर (अल्पिका) पर बनी पुलिया टूटी पड़ी है। इससे इस पुलिया से गुजरने वाले 20 गांव के दस हजार से अधिक लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोंधवा गांव से बांकेगंज-गोला लिंक मार्ग पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए खीरी ब्रांच बड़ी नहर से कोंधवा माइनर पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से जिम्मेदारों ने मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे कोंधवा मार्ग पर बनी पुलिया का नामोनिशान मिट गया।
विज्ञापन

इस टूटी पुलिया से सरकारपुर, इमलिया, ऐबीपुर, मदनुआ, सिद्धनपुर, अन्नापुर, प्रतापपुर, तिलकपुर समेत 20 गांवों के दस हजार से अधिक ग्रामीण रोज आवागमन करते हैं। पुलिया टूटी होने के कारण बारिश के दिनों में मार्ग पर घुटनों तक जलभराव और कीचड़ होने से दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी पुलिया से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इससे परेशान ग्रामीणों कुलदीप, राहुल, मनीष, अनिल, श्रीकृष्ण आदि ने जिम्मेदारों से टूटी पुलिया बनवाने की मांग की है।
---------------------
कोंधवा माइनर पर बनी पुलिया के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-एसएस सिंह, जेई, खीरी ब्रांच नहर, बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed