{"_id":"5fe77ad98ebc3e3d46614b69","slug":"kissan-lakhimpur-news-bly4315859193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में पानी कम आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में पानी कम आने से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। खीरी और सीतापुर ब्रांच बड़ी नहरों में पानी चलते हुए 10 दिन बीत चुके हैं फिर भी नहरों में पानी काफी कम होने की वजह से नहर के सिंचित क्षेत्र के किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
फसलों की सिंचाई, पलेवा करने को तरस रहे किसानों का कहना है कि 17 दिसंबर से नहर में पानी चलाया जा रहा है। लेकिन पानी इतना कम है जो कुलाबों से निकल नहीं रहा है और न ही माइनर में पहुंच रहा है, जिससे वह फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। फसलें सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो रही हैं। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने 24 दिसंबर से पानी बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन पानी अब तक नहीं बढ़ाया है। उन्होंने पानी शीघ्र बढ़ाने की मांग अधिकारियों से की है।
एसडीओ विशाल सोनकर, जेई बनवारी लाल का कहना है कि शारदा नदी में पानी कम होने, खटीमा ब्रांच, हरदोई ब्रांच खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों में पानी एक साथ चलाए जाने की वजह से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। हरदोई ब्रांच नहर के बंद होने पर खीरी सीतापुर ब्रांच नहरें फुल करके चलाई जाएंगी। संवाद