फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan Andolan

मुजफ्फरनगर की महापंचायत में पहुंचने का किसानों से आह्वान

Thu, 02 Sep 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
kissan Andolan
गोला गोकर्णनाथ। हडेला गुरुद्वारा में हुई किसानों की सभा में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे से हडेला गुरुद्वारे में किसान इकट्ठा हुए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि किसान आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक भारत सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून किसी भी प्रकार से किसानों के हित में नहीं है । सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है बड़े उद्योगपतियों से मिलकर सरकार किसानों को उनकी भूमि का मालिकाना हक भी छीनने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महा पंचायत रखी गई है। इसमें ज्यादा से ज्यादा किसान भाग लें। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, बलवीर सिंह, गुरुदेव सिंह, विजय यादव, निताई दास, आशु खान ,आरजू खान, आसिफ अली आदि किसान मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed