फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kishore from social media

किशोर को सोशल मीडिया ने मिलवाया घरवालों से 

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kishore from social media
Whatsapp
11 मार्च को अज्ञात में जिला अस्पताल में हुआ था भर्ती
विज्ञापन

घरवालों ने कहा सोशल मीडिया से मिली सूचना, गूंगा है भूपेंद्र 

सोशल मीडिया ने जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से बेहोशी की हालत में भर्ती एक अज्ञात किशोर को उसके घरवालों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर उसके परिवार वाले बुधवार की शाम को जिला अस्पताल आ गए और उसे अपने साथ लेकर घर चले गए। 

11 मार्च को एक घायल किशोर को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था।  हालत गंभीर होने के कारण उसे न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। कई दिन चले इलाज के बावजूद जब उसे होश नहीं आया तो स्टाफ नर्स अंजू कनौजिया ने घायल किशोर की सूचना उसके परिवार वालों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर दी, जिससे सूचना पाकर बुुधवार की शाम सीतापुर जिले के रवालगांव से उसके घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। घरवालों ने बताया कि कई दिन से लापता था, जिसकी तलाश रिश्तेदारी और आस पास के गांवों में कर रहे थे, लेकिन बुुधवार को सोशल मीडिया पर फोटो देखकर जिला अस्पताल में होने की जानकारी मिली। घरवालों ने बताया कि भूपेंद्र सिंह बोल नहीं पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed