फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kishanpur Sanctuary is very much liked by the tourists

Lakhimpur Kheri News: सैलानियों को खूब भा रही किशनपुर सेंक्चुरी

Sun, 22 Dec 2024 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kishanpur Sanctuary is very much liked by the tourists
झादीताल किनारे खड़ा बारासिंगा हिरन। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। देश-विदेश से दुधवा नेशनल पार्क आने वाले सैलानियों को किशनपुर सेंक्चुरी का प्राकृतिक सौंदर्य खूब लुभा रहा है। यहां बाघों की साइटिंग भी दुधवा की अपेक्षा ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल में ठंडे देशों से आए हजारों की संख्या में रंग-बिरंगे परिंदे भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झील के पास कुलांचे भरते हिरनों के झुंड भी खूब दिख रहे हैं। झादीताल प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज से अद्भुत है। सर्दियों के मौसम में झील के बीच गुनगुनी धूप सेंकते बारहसिंगा हिरनों के झुंड को देख सैलानी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस झील में पूरे साल पानी रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय पक्षियों के बसेरे के साथ ही इन दिनों साइबेरिया, मध्य एशिया, यूरोप, दक्षिण एशिया, चीन आदि देशों के अलावा लद्दाख से भी बड़ी संख्या में परिंदे आए हुए हैं। ये करीब चार महीने तक रहेंगे। यही समय दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन का भी होता है। दुधवा की विजिटर्स बुक के अनुसार किशनपुर सेंक्चुरी में दुधवा की अपेक्षा बाघों और तेंदुओं की साइटिंग ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झादीताल के पास ही अक्सर सैलानियों को बाघ और तेंदुए दिख जाते हैं। सैलानियों के सामने आने वाले बाघों में 17 नंबर सड़क, नककट्टी-बेलडंडा बाघिन के अलावा बजरंग बाघ प्रमुख है। इसके अलावा जंगल भ्रमण के दौरान अक्सर कोई न कोई बाघ सैलानियों को दिख ही जाता है।

----------------------------
दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंक्चुरी में बाघों की खूब साइटिंग हो रही है। किशनपुर का झादीताल इन दिनों रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का ठिकाना है। जो यहां के सौंदर्य को और अधिक बढ़ा रहे हैं। यह झील सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
- ललित कुमार वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed