{"_id":"5de2a2328ebc3e54e3792100","slug":"kisan-sewa-sahkari-samiti-lakhimpur-news-bly3861735136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के सामने उठा पराली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के सामने उठा पराली का मुद्दा
विज्ञापन
बिजुआ। (लखीमपुर खीरी) किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक एजीएम में पहुंचे गोला विधायक के सामने किसानों के पराली जलाने पर जेल भेजे जाने का मुद्दा उठाया। किसानों ने कहा कि पराली जलाने से अगर पर्यावरण का नुकसान हो रहा है तो वह नहीं जलाएंगे, लेकिन सरकार कुछ स्थाई हल तो बताए। साथ ही समिति के खाद गोदाम के लिए आवंटित जगह पर कब्जा हटवाने की मांग जोर शोर से उठी।
समिति की वार्षिक बैठक शेषदत्त वाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन मोहम्मद इशरत खान ने किया। इस बैठक में विधायक अरविंद गिरि मुख्य अतिथि रहे। समिति के सचिव अतेंद्र कुमार ने समिति के वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा सबके सामने प्रस्तुत किया, जिसे आम सभा ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। वहीं समिति की विशेष उपलब्धि गिनाते हुए डायरेक्टर चरनपाल सिंह सोडी ने बताया कि उनकी समिति में किसानों को खाद की कमी नही र्हुई है। गोला विधायक ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पराली मामलों में किसानों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और इसमें सरकार दोषी नही हैं, लेकिन सरकार इसके स्थायी समाधान के लिए प्रयासरत है। लावारिस पशुओं के मामले में विधायक ने कहा कि गोशाला की जमीन चिन्हित की जा रही है। बैठक के दौरान डॉ. बच्चू सिंह, सुदीश वाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।