फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kisan samman nidhi

अपात्र हैं तो वापस कर दें किसान सम्मान निधि

Sat, 30 Nov 2019 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन अपात्र किसानों के खाते में धनराशि की एक-दो या तीन किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं या त्रुटि पूर्ण ढंग से योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तो अब प्राप्त धनराशि को वापस कर सकते हैं। यह जानकारी उपनिदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि इससे भविष्य में वसूली की कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जिन किसानों का बैंक खाता दूसरे के आधार नंबर के साथ जुड़ा है और उनके बैंक खाते में किसी दूसरे किसान की धनराशि आ रही है। वह भी अनियमित रूप से प्राप्त सम्मान निधि की धनराशि को वापस कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी अपने बैंक शाखा में जाकर प्राप्त धनराशि को रिवर्ट कर भारत सरकार को वापस करा सकते हैं। लाभार्थी को जिस चैनल यूटीआर/आईएनएन से धनराशि आईं है, बैंक उसी में रिवर्ट कर वापस कर देगा। इसके अलावा दूसरे तरीके से सीधे भारतकोष डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर भी मिनिस्ट्री आफ एग्रीकल्चर के तहत रिफंड ऑफ पीएम किसान सम्मान निधि विकल्प चयन कर धनराशि वापस कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसान भाई जन सेवा केंद्रों में जाकर अपना नाम जांच कर आधार के अनुरूप सही करा लें अन्यथा उन्हें अगली किश्त नहीं मिलेगी। जनपद में दो लाख से अधिक किसानों का आधार के अनुसार नाम सुधार होना है। साथ ही जिनका बैंक विवरण रिजेक्टेड बता रहा है वह ब्लॉक के बीज भंडार पर जाकर अवश्य सही करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed