{"_id":"5e6e70dd8ebc3ea8057f707e","slug":"kisan-congres-lakhimpur-news-bly3996269184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों की फसलों को कांग्रेसियों ने देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों की फसलों को कांग्रेसियों ने देखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। बारिश व ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआयना रविवार को कांग्रेसी नेताओं ने किया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के रूप में खीरी डीएम से मिलकर मुआवजा दिलाने की बात भी कही है। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर समस्या के बारे में अवगत कराने को कहा है।
खीरी जिले के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस नेता रिसाल अहमद व ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने इलाके के खालेपुरवा, विष्णुपुर, नौगवां, इटैइया आदि गांवों का दौरा किया। यहां ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों को देखा। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। कांग्रेसियों ने किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने के लिए डीएम खीरी से मिलकर मुआवजे की मांग करने का आश्वासन दिया। साथ ही पूरी रिपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजे जाने की बात कही। इस दौरान पलिया कांग्रेस नगर अध्यक्ष आबिद हसन, पूर्व प्रधान रामचंद्र सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।