{"_id":"5a53cc674f1c1bd5178b5a0c","slug":"kirtan-yatra-organised-on-prakashotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Panch Pyare
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह जी के 351 वें प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारे में अखंड पाठ हुआ। मोहम्मदी गुरूद्वारा से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो तालिब अली चौराहे, रामलीला द्वार, रोडवेज, बरवर चौराहा होते हुए लखहा गुरूद्वारा पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओें ने लंगर छका।
शोभायात्रा के आगे पंजाब का आकर्षक बैंड अपने करतब दिखाते हुए चल रहा था, तो गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया। हजारों कारसेवक कड़ाके की ठंड में नंगे पैर सड़कों पर झाडू लगाकर सफाई करते चल रहे थे, जिनके पीछे निशान साहब और उनके पीछे पंज प्यारे पीत वेशधारी हाथों में तलवार लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में गुरु जी की फूलों से सजी शाही सवारी चल रही थी। हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरूष और बच्चे गुरूवाणी और शबद कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में गतका पार्टी के करतबों से श्रद्धालु झूम रहे थे। बरवर चौराहे पर रवि, अमित, जोगेंद्र पाल सिंह और दून पब्लिक स्कूल में प्रबंधक गुरमेजर सिंह, सुरिंद्रर कौर, अमनदीप कौर, विमल अवस्थी आदि ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। बाद में जुलूस लखहा गुरूद्वारे पहुंचा, जहां लोगों ने लंगर छका। इस मौके पर गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान प्रीतम सिंह, अमरीक सिंह, रेशम सिंह, महेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।