{"_id":"6845cf249d91f603ba0c18db","slug":"kings-xi-punjab-became-the-winner-by-defeating-khanna-warriors-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147753-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खन्ना वॉरियर्स को हराकर किंग्स इलेवन पंजाब बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खन्ना वॉरियर्स को हराकर किंग्स इलेवन पंजाब बनी विजेता
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब की विजेता टीम। संवाद
बिजुआ। पड़रियातुला में आयोजित सोमा देवी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। यहां खन्ना वॉरियर्स को हराकर पंजाब इलेवन टीम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।
सेमीफाइनल में खन्ना वॉरियर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। आठ ओवर के इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। छोटू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 48 रन बनाए। जवाब में खन्ना वॉरियर्स की टीम 69 रन ही बना सकी। विजेता टीम को भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने ट्राफी व नगद धनराशि दी। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन और विकेट लेने के लिए लकी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मनोज खन्ना, दिनेश गुप्ता, विजय सिंह, अमनप्रीत सिंह, श्याम खन्ना, प्रदीप मिश्र, कमांडो ओमकार सिंह, रामनरेश मौर्य आदि दर्शक मौजूद रहे।