{"_id":"6a15dea13f131ff2080483ee","slug":"kiln-workers-reached-the-labour-department-demanding-payment-of-wages-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176098-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर भट्ठा मजदूर पहुंचे श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर भट्ठा मजदूर पहुंचे श्रम विभाग
Tue, 26 May 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेहनत के बाद भी मजदूरी न मिलने से परेशान भट्ठा मजदूरों ने मंगलवार को श्रम विभाग पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। शारदानगर क्षेत्र के गांव गोड़वा पकरिया निवासी मजदूरों ने सहायक श्रमायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।
मजदूरों का कहना है कि वे खीरी क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर परिवार सहित कई महीनों से ईंट पथाई का कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि 28 नवंबर 2025 से 25 मई 2026 तक लगातार काम कराने के बावजूद उन्हें पूरी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। मजदूरों ने बताया कि कई बार भट्ठा संचालक से भुगतान की मांग की गई, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया।
पीड़ित मजदूरों ने कहा कि मजदूरी न मिलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने श्रम विभाग से मामले की जांच कराकर जल्द बकाया धनराशि दिलाने की मांग की है। इस दौरान शफीकुन, हुसुन बानो, मुन्नी बानो, शफीकुन निशा, शाहीन और खुशनुमा समेत अन्य मजदूर मौजूद रहे।