{"_id":"e79a6d673aa99ff1ffd9841779cd97ba","slug":"kheri-will-also-nh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में भी बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में भी बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग
निघासन।
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि खीरी में भी राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग बनवाने के लिए केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गटकरी ने हामी भर दी है। टेनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करके अपनी ही पीठ थपथपाने का काम किया है।
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्ता के दौरान सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि देश में अब तक 96 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थे। केंद्र सरकार अब इन सड़कों को पांच साल के अंदर दो लाख किलोमीटर करने जा रही है। इसी कडी में नितिन गटकरी ने सांसद और विधायकों से सड़क बनवाने के संबंध में प्रस्ताव मांगा था। अजय मिश्र टेनी ने एनएच 730 बस्ती पीलीभीत राजमार्ग संख्या सिसैया से ढखेरवा, निघासन, पलिया होते हुए शाहजहांपुर दिल्ली लखनऊ मार्ग से जोड़ने के लिए करीब दो सौ किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने तथा महेवागंज, शारदा नगर से होते हुए बिछिया, मिहीपुरवा होते हुए एनएच 730 पीलीभीत बस्ती मार्ग में जोड़ने के लिए 140 किलोमीटर सड़क बनाने का पत्र सौंपा। नितिन गटकरी ने मांग पत्र को ध्यान में रखते हुए सड़क बनाने का आश्वासन दिया है। अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में प्रदेश सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव एक महत्वपूर्ण चुनाव हैं। इस चुनाव को निष्पक्ष कराकर अपनी स्वच्छ छवि पेश करनी चाहिए थी। इस दौरान केपी राना, एसएल मिश्रा, संजय सिंह, जयप्रकाश, नागेंद्र सिंह सेंगर, केएल वर्मा, रतीराम, गंगाराम जायसवाल, केके तिवारी आदि मौजूद रहे।