फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri seat: Deposits of 117 candidates out of 169 have been confiscated.

खीरी सीट : 169 में से 117 प्रत्याशियों की जब्त हो चुकी जमानत

Mon, 01 Apr 2024 06:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Kheri seat: Deposits of 117 candidates out of 169 have been confiscated.
लखीमपुर खीरी। शाहजहांपुर से अलग होकर वर्ष 1957 में अस्तित्व में आई खीरी लोकसभा सीट का इतिहास काफी रोचक है। अब तक 16 बार हुए चुनाव में 169 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन इनमें से 117 प्रत्याशी ऐसे भी थे, जो जमानत बचाने में भी विफल रहे। जमानत बचाने के लिए कुल वोटिंग में से से छह प्रतिशत वोट चाहिए होते हैं, लेकिन इन्हें मतदाताओं ने इतने वोट भी नहीं दिए।
विज्ञापन

इस सीट पर सात बार जीतने वाली कांग्रेस की भी एक बार जमानत जब्त हो चुकी है। 1984 में 70.4 फीसदी वोट हासिल करने वाली कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2004 के लोकसभा चुनाव में इतना खिसका कि पार्टी 2.8 प्रतिशत वोट पर ही सिमट गई। वहीं, 1977 के चुनाव में 59 प्रतिशत वोटरों का समर्थन पाने वाली भारतीय लोकदल पार्टी भी दो बार जमानत नहीं बचा पाई। 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी की भी जमानत जब्त हुई थी। संवाद
विज्ञापन

74 निर्दलीयों को पांच फीसदी से भी कम मिले वोट
इस सीट पर 16 बार हुए चुनाव में 43 ऐसे प्रत्याशी थे, जो विभिन्न दलों से चुनाव लड़े और जमानत नहीं बचा पाए। इनके साथ 74 ऐसे प्रत्याशी भी थे, जिन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और पांच प्रतिशत वोट भी नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चुनाव ये भी... किसी की जमानत जब्त नहीं
भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 1957 में पहली बार हुए चुनाव में 405123 वोटर थे, जबकि 154396 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में लड़ने वाली किसी भी पार्टी की जमानत जब्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed