फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri schools will take the test of cleanliness

Lakhimpur Kheri News: स्वच्छता की परीक्षा में उतरेंगे खीरी के स्कूल

Sat, 05 Sep 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kheri schools will take the test of cleanliness
लखीमपुर खीरी। जिले के स्कूलों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किए गए स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग अभियान में विद्यालयों की हिस्सेदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले के 4,683 विद्यालयों में से 2,440 ने प्रक्रिया शुरू की है। इनमें 2,238 विद्यालयों का पंजीकरण हो चुका है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1,459 विद्यालय मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालयों को पेयजल सुविधा, शौचालय एवं स्वच्छता, हाथ धोने के स्टेशन और साबुन की उपलब्धता, परिसर की साफ-सफाई व रखरखाव, स्वच्छता व्यवहार में बदलाव और जलवायु जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के आधार पर परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विद्यालयों को निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर स्व-मूल्यांकन पूरा करना होगा। मूल्यांकन के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को रेटिंग के साथ विभिन्न स्तरों पर पहचान दिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में साफ-सफाई को केवल व्यवस्था तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed