फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri players won 31 medals in Taekwondo

Lakhimpur Kheri News: ताइक्वांडो में खीरी के खिलाड़ियों ने 31 पदक झटके

Sun, 16 Nov 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 16 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kheri players won 31 medals in Taekwondo
पदक जीने वाली लखीमपुर की ​खिलाड़ी। स्रोत- एसोसिएशन - फोटो : दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयंं
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिले के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 13वीं फ्रेशर, 41वीं सब-जूनियर, 9वीं कैडेट और 42वीं सीनियर राज्य स्तरीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप में कुल 31 पदक अपने नाम किए। इसमें 10 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को महासचिव राजकुमार ने पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ ने बताया कि फ्रेशर क्योरुगी (बालक वर्ग) में अर्श राज, दक्ष राज, नवराज सिंह और युग श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। भारत सिरोही, संदेश शर्मा और वर्चित यादव रजत विजेता रहे। स्वर्णिम वर्मा, स्वर्णांक वर्मा, मोहम्मद लारेब अंसारी, सानिध्य गुप्ता और त्रिशय वर्मा ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में अदिति कश्यप ने रजत और सुख्मीन कौर ने कांस्य हासिल किया। फ्रेशर पूमसे में युग श्रीवास्तव ने स्वर्ण, जबकि आकर्ष शुक्ला, स्वर्णिम वर्मा और स्वर्णांक वर्मा ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


ऑफिशियल चैंपियनशिप में कैडेट बालिका क्योरुगी में ओमकार भारद्वाज ने स्वर्ण जीतकर नेशनल टीम में स्थान बनाया। अहाना ने रजत प्राप्त किया। कैडेट मिक्स्ड पेयर पूमसे में मोहम्मद समीर अंसारी व अंशिका जायसवाल ने स्वर्ण जीतकर नेशनल क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर पूमसे में आकांक्षा शुक्ला, राखी गौतम व प्रथम सिंह ने रजत हासिल किया, जबकि मयूरी चौहान को कांस्य मिला। मिक्स्ड पेयर में दीपांशी प्रजापति व प्रथम सिंह ने स्वर्ण और प्रांजल गुप्ता व मयूरी चौहान ने रजत जीता। सीनियर ग्रुप में राखी गौतम, आकांक्षा शुक्ला व दीपांशी प्रजापति ने स्वर्ण प्राप्त कर नेशनल में जगह बनाई।


जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवभक्त मिश्रा, उपाध्यक्ष दीप सहगल, विवेक कपूर, सचिव एसएम आसिफ व अन्य पदाधिकारी अंबुज गुप्ता, महबूब आलम ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed