फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri Lok Sabha constituency Local Leaders Debated On Election Issues

सत्ता का संग्राम: लखीमपुर खीरी में सत्ता पक्ष ने कहा- विकास की गंगा बही, विपक्षी नेताओं ने किया खारिज

Mon, 08 Apr 2024 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को लखीमपुर खीरी में पहुंचा। सबसे पहले सुबह आठ बजे रोडवेज बस अड्डा पर चाय पर चुनावी चर्चा हुई। दोपहर में शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में युवाओं से बातचीत की गई। शाम को शहर के सिविल लाइंस स्थित नसीरुद्दीन मौजी-विलोबी हॉल में राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Kheri Lok Sabha constituency Local Leaders Debated On Election Issues
लखीमपुर में स्थानीय नेताओं के साथ चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को लखीमपुर खीरी में पहुंचा। मतदाताओं से बातचीत के बाद शाम को शहर के सिविल लाइंस में राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। शहर के नसीरुद्दीन विलोबी मेमोरियल हाल परिसर में सपा, कांग्रेस, बसपा, आप के पदाधिकारियों ने विकास, महिलाओं की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा को जमकर घेरा। वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि 2014 के बाद जिले में खूब विकास हुआ है। 

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था क्या पूरा हुआ। बसपा के नरेश ने कहा कि इस बार सपा हाफ, बसपा टाप, न मोदी न गांधी, बहनी जी की होगी आंधी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के डॉ. रवि शंकर ने सवाल उठाए कि क्या 2014 के बाद से महिलाओं, किसानों, युवाओं की जिंदगी बेहतर हुई। क्या हम कोई कार्य निडरता से कर सकते हैं। जवाब में भाजपा के आशु मिश्रा ने कहा कि 2014 के बाद नारियों की सुरक्षा और सम्मान बढ़ा है। सपा की तृप्ति अवस्थी ने कहा कि देश में महिला अपराध बढ़े हैं। लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में खूब विकास हुआ है। तीन पुल बन गए। दो तैयार हो गए। युवाओं को रोजगार मिला। महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। बसपा के श्याम किशोर अवस्थी ने कहा कि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के नाम जिला शून्य है। आप पार्टी के शिव कुमार चौहान ने भी भाजपा पर तंज कसा। भाजपा के जिला महामंत्री आशू मिश्रा ने अपनी सरकार के कार्यों को गिनाया। कहा कि भाजपा सरकार में नारी का सम्मान बढ़ा है। सुरक्षा का वातावरण बना है। भाजपा ने भय-भ्रष्टाचार मिटाने का काम किया है।


खीरी और धौरहरा से कौन-कौन हैं प्रत्याशी 
क्षेत्रफल में प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी ने जीत दर्ज की थी। इस बार फिर भाजपा ने भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा को मैदान में उतारा है। बसपा ने कौशांबी निवासी अंशय कालरा को यहां से प्रत्याशी बनाया है।

वहीं वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई धौरहरा लोकसभा सीट पर भाजपा ने धौरहरा से मौजूदा सांसद रेखा वर्मा पर भरोसा जताया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से आनंद भदौरिया यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा के ही एक बागी श्याम किशोर अवस्थी को लोकसभा प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed