{"_id":"60b7c98a8ebc3e84671cc133","slug":"kheri-five-lakh-looted-in-rice-mill-by-holding-watchmen-hostage-lakhimpur-news-bly448436480","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी: चौकीदारों को बंधक बनाकर राइस मिल में पांच लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी: चौकीदारों को बंधक बनाकर राइस मिल में पांच लाख की लूट
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसपी और एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र में खुटार मार्ग स्थित एक राइस मिल में मंगलवार रात चौकीदारों को बंधक बनाकर छह सशस्त्र बदमाश नगदी और चांदी के सिक्कों समेत करीब पांच लाख का सामान ले गए। लुटेरे पहचान मिटाने के लिए मिल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे और ऑफिस में लगा सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर अपने साथ ले गए।
पीलीभीत बस्ती 730 नेशनल हाईवे स्थित गोला निवासी खेमचंद अग्रवाल की राइस मिल में मंगलवार रात दो बजे छह लुटेरों ने राइस मिल के दो सुरक्षागार्डों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। सशस्त्र लुटेरों ने राइस मिल के ऑफिस, सेफ, अलमारी तोड़कर उसमें रखे साढ़े तीन लाख रुपये व मंदिर में रखे चांदी के 11 सिक्के, लैपटॉप, प्रिंटर लूट ले गए। हैदराबाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी विजय ढुल और एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।
गन प्वाइंट पर राइस मिल मालिक को बंधक बनाकर की लाखों की लूट
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में गोला खुटार हाईवे स्थित खेमचंद अग्रवाल की राइस मिल में घुसे सशस्त्र छह लुटेरों ने राइस मिल के सुरक्षा गार्ड गनमैन रजनीश कुमार अवस्थी व राजेंद्र प्रसाद को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। उसके बाद लुटेरों ने ऑफिस के ताले तोड़ दिए और जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
राइस मिल मालिक खेमचंद अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात राइस मिल में घुसे सशस्त्र बदमाश सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाकर ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सेफ अलमारी तोड़कर उसमें रखे साढ़े तीन लाख नकद, चांदी के 11 सिक्के, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप, प्रिंटर, डीवीआर सहित सामान लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने दोनों सिक्योरिटी गार्डों को रस्सी से बांधकर ऑफिस के अंदर बंद कर दिया। सुबह आठ बजे जब मुनीम गौरव गुप्ता राइस मिल पहुंचे तो मेन गेट के पास का छोटा गेट खुला था। अंदर जाकर घटना की जानकारी होने पर मुनीम ने राइस मिल स्वामी खेमचंद अग्रवाल के पुत्र मुदित अग्रवाल को घटना की जानकारी दी।
एसपी विजय ढुल और एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राइस मिल मालिक से घटना की जानकारी लेकर अधीनस्थों को शीघ्र खुलासे के लिए दिशा निर्देशित किया।
योजनाबद्घ तरीके से लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
राइस मिल में घुसे लुटेरों ने योजनाबद्घ ढंग से घटना को अंजाम दिया। सनद मिटाने के लिए लुटेरे आफिस में लगा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और परिसर में लगे छह सीसीटीवी कैमरे तोड़कर अपने साथ ले गए। आफिस में लगी डिस्प्ले एलसीडी भी तोड़ डाली।
खुलासे में लगीं टीमें
एएसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल, सीओ गोला एसएन तिवारी, कोतवाल अरविंद कुमार पांडे, एसओ हैदराबाद अजय कुमार शर्मा के साथ दो थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट फारेंसिक टीम छानबीन में लगी है।
कर्मचारियों पर पुलिस का गहराया संदेह
घटना के बाद पुलिस सिक्योरिटी गार्ड मोहल्ला तीर्थ निवासी रजनीश कुमार अवस्थी, हफीजपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद और बांकेगंज रोड निवासी मुनीम गौरव गुप्ता से पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद गनमैन की 12 बोर एकनाली बंदूक आफिस के बाहर उल्टी रखी मिली। हालांकि पुलिस का संदेह मिल कर्मचारियों पर गहराया है। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
शीघ्र खुलासे के लिए अधिकारियों से मिले विधायक
क्षेत्र में लूट की वारदात की सूचना मिलने पर विधायक अरविंद गिरि ने मौके पर जाकर मिल मालिक खेमचंद अग्रवाल से घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से शीघ्र खुलासा करने को कहा। इस मौके पर विजय माहेश्वरी, केशव अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल आदि नगर के प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज
ममरी। मंगलवार की रात खुटार रोड स्थित गोला निवासी खेमचंद अग्रवाल के राइस मिल में हुई लाखों की लूट के मामले में हिरासत में लिए गए गनर रजनीश, मुनीम गौरव गुप्ता, गार्ड राजेंद्र प्रसाद से एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल, सीओ गोला एसएन तिवारी, इंस्पेक्टर गोला अरविंद कुमार पांडे ने इन लोगों से पूछताछ की। सीओ मोहम्मदी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, असलियत क्या है, इसका जल्द खुलासा होगा।
गोला और हैदराबाद दो थानों की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम सहित कई टीमें लगी हैं। पुलिस अधिकारी कई बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रहे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। - विजय ढुल, एसपी लखीमपुर खीरी