फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: Angry farmer hanged due to chuck in field measurement

खीरीः खेत की पैमाइश में चक हटने से क्षुब्ध किसान ने लगाई फांसी

Wed, 26 May 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Angry farmer hanged due to chuck in field measurement
किसान राजेंद्र प्रसाद वर्मा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जेब में निकला सुसाइड नोट, पुत्र ने लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
रोशननगर (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर में चकबंदी अधिकारियों द्वारा खेत के चक की पैमाइश झाबर में कर दिए जाने से क्षुब्ध किसान ने मंगलवार की सुबह घर के समीप बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के पुत्र ने लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बाबरपुर निवासी मृतक राजेंद्र प्रसाद वर्मा (50) के पुत्र विकास पटेल ने थाना हैदराबाद में दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता से खेत की पैमाइश के लिए चकबंदी लेखपाल विजय प्रकाश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक विजय श्रीवास्तव ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से असमर्थता जाहिर करने पर लेखपाल और कानूनगो ने नाराज होकर 24 मई को पैमाइश कर खेत को गांव के किनारे से हटाकर दक्षिण झाबर में निकाल दिया।
विज्ञापन

इससे राजेंद्र प्रसाद को मानसिक आघात एवं सदमा लगा, जिसके बाद उन्होंने 25 मई की सुबह चार बजे बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास निकले सुसाइड नोट में लिखा है कि पुलिस द्वारा उनके परिवार को परेशान न किया जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पुत्र द्वारा लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने से राजस्व कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते किसान ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में लेखपाल, कानूनगो का नाम नहीं है। अभी किसान के खेत की पैमाइश नहीं हुई थी, कुछ दिनों बाद पैमाइश होनी थी। गोला के चकबंदी अधिकारी संजय अवस्थी को मामले की जांच सौंपी गई हैं, जिसके पूरे होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। - ओमप्रकाश अंजोर, चकबंदी अधिकारी बंदोबस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed