{"_id":"62f7ebc7ce56fb5f5802c3d8","slug":"kheer-immersed-in-amrit-mahotsav-the-spirit-of-patriotism-shown-in-the-tricolor-yatras-lakhimpur-news-bly4943396168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव में डूबा खीरी, तिरंगा यात्राओं में दिखा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव में डूबा खीरी, तिरंगा यात्राओं में दिखा देशभक्ति का जोश
विज्ञापन
खीरी में पदयात्रा निकालते डीएम, सीडीओ और अन्य प्रशासनिक यात्री।
तिरंगा हाथ में लेकर निकले अफसर, जगाई देशभक्ति के अलख
लखीमपुर खीरी। आजादी का अमृत महोत्सव एतिहासिक रूप लेता जा रहा है। शहर में शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल सिंह, एडीएम संजय सिंह, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह के साथ विकास भवन से तिरंगा यात्रा को न केवल रवाना किया, बल्कि पूरी यात्रा में स्वयं भी तिरंगा हाथ में लेकर कर्मचारियों संग शामिल हुए।
डीएम ने तिरंगा रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से ही यह रैली निकाली जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश और उल्लास के साथ घर तिरंगा फहराने की अपील की।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह तिरंगा यात्रा डीएम के नेतृत्व में विकास भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट में विसर्जित हुई।
विज्ञापन
एनडीआरएफ टीम ने आपदा मित्र व ग्राम प्रधान के सहयोग से रामापुर में निकाली रैली
लखीमपुर खीरी। एनडीआरएफ टीम ने रामापुर कस्बे में श्रीपाल रामेश्वर दयाल इंटर कॉलेज में तिरंगा रैली का आयोजन किया। इसमें आपदा मित्र, विद्यालय के छात्र, शिक्षक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद वर्मा समेत पुलिसकर्मी व ग्रामीण शामिल हुए। इस रैली को आनंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 11 एनडीआरएफ वाराणसी के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा अपनी 19 सदस्यीय टीम के साथ शामिल हुए। संवाद
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंडियन बैंक द्वारा कचहरी रोड स्थित अपने जोनल ऑफिस में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त) पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जो 14 अगस्त तक चलेगी। अग्रणी जिला प्रबंधक अजय कुमार पांडेय ने जनपद वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह स्वयं एवं अपने परिचितों को प्रदर्शनी अवश्य दिखाएं। संवाद
तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर करें अपलोड : एडीएम
लखीमपुर खीरी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ‘तिरंगा के साथ सेल्फी’ अपलोड करने के संबंध में एडीएम संजय कुमार सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि तिरंगा के साथ सेल्फी लें और उसे www.harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें।
उन्होंने बताया कि नागरिकों से सेल्फी अपलोड कराने में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र एवं विभिन्न नागरिक संगठनों के स्वयंसेवी आदि का सहयोग प्रदान किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि 13 से 15 अगस्त 2022 की अवधि में समस्त आवासों एवं गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा ध्वज फहराए जाने एवं प्रदर्शित किए जाने के लिए जन सामान्य को प्रेरित करने के संबंध में समय-समय पर दिशानिर्देश शासन से जारी हुए है। विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए रहे हैं। संवाद