फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   KG Patel returned consisting of CM

सीएम से मिलकर लौटे केजी पटेल

Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
KG Patel returned consisting of CM
व‌िधायक - फोटो : अमर उजाला
कहा, मुख्यमंत्री का आदेश मिला, जारी रहेगी चुनाव की तैयारी
विज्ञापन

सपा से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के दूसरे दिन ही निघासन विधायक केजी पटेल लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की और कहा, जाकर चुनाव की तैयारी करो। आपको ही चुनाव लड़ना है। 
बुधवार को सपा ने निघासन विधायक केजी पटेल का टिकट काटते हुए राजीव गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया था। इधर गुरुवार को निघासन में राजीव गुप्ता के समर्थकों में खुशी छा गई तो विधायक केजी पटेल के लोगों में मायूसी रही। पटेल समर्थकों ने विरोध स्वरूप निघासन चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। उधर जिन विधायकों को टिकट कटा था, मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर उनकी बैठक की। मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे निघासन विधायक केजी पटेल काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है, आप जिताऊ कंडीडेट हो, चुनाव की तैयारी करो। फिर से सरकार बनानी है। किसी का भी टिकट नहीं कटेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को जारी की गई 167 प्रत्याशियों की सूची का हवाला देते हुए विधायक पटेल ने बताया कि उनके अलावा लखीमपुर सदर से उत्कर्ष वर्मा, गोला से विनय तिवारी, श्रीनगर से रामसरन, पलिया से अनीता यादव, मोहम्मदी से आरए उस्मानी, कस्ता से सुनील लाला और धौरहरा से यशपाल चौधरी के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री की सूची में निघासन विधायक का नाम होने से उनके समर्थकों में खुशी छा गई। विधायक समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बोले, सब ठीक हो जाएगा
निघासन सीट से राजीव गुप्ता का नाम घोषित होने के दूसरे दिन ही सीएम द्वारा विधायक केजी पटेल को ही चुनाव लड़ाने के एलान की बाबत जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल का कहना है कि सबकुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव बोले, नेताजी का आदेश सिर माथे
सपा से घोषित प्रत्याशी राजीव गुप्ता का कहना है, निघासन की जनता की इच्छानुसर मुझे नेताजी ने टिकट दिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री ने कोई सूची जारी नहीं की है। सीएम द्वारा सूची जारी करने की अफवाह उड़ाई जा रही है। यदि ऐसा हो भी तो नेताजी का आदेश सिर माथे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed