फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kavya Kumbha which will last for more than 150 hours starts today in Chhoti Kashi

Lakhimpur Kheri News: छोटीकाशी में 150 घंटे से अधिक चलने वाला काव्य कुंभ आज से

Wed, 25 Sep 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kavya Kumbha which will last for more than 150 hours starts today in Chhoti Kashi
गोला गोकर्णनाथ। विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर कपिलश फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 सितंबर से छोटी काशी काव्य कुंभ के नाम से आयोजन शुरू होगा। इसमें देशभर के 600 से अधिक कवि भाग लेंगे।
विज्ञापन

फाउंडेशन के कार्यालय पर संस्था की अध्यक्ष शिप्रा खरे, विश्व रिकॉर्ड धारक यतीशचंद्र शुक्ला, नानकचंद वर्मा, श्रीकांत तिवारी और रविसुत शुक्ला ने रूपरेखा तय की। आयोजक मंडल ने बताया कि कपिलश फाउंडेशन, 25 सितंबर से एक अक्टूबर 2024 तक एक ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मदी रोड स्थित रॉयल पैलेस में करने जा रहा है। इसमें लगातार 150 से अधिक घंटे तक अनवरत काव्यपाठ का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन में भारत से 600 से अधिक कवि, कवयित्री और शायर-शायरा भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

काव्य पाठ 25 सितंबर से एक अक्टूबर 2024 तक दिन रात अनवरत चलेगा। इसमें कोई भी ब्रेक नहीं होगा। संचालन की सुविधा के लिए छह-छह घंटे की पालियां बनाई गईं हैं। इनका नेतृत्व दो संचालक करेंगे। प्रत्येक कवि को कविता पाठ के लिए अधिकतम 20 मिनट का समय निर्धारित है। कोई भी कवि 24 घंटे में केवल एक बार ही कविता पाठ कर सकता है। पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम की मॉनीटरिंग गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed