{"_id":"66faff61eb44a02b1b0b6024","slug":"kavi-sammelan-record-of-128-hours-made-four-years-ago-broken-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-130177-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन : चार साल पहले बनाया गया 128 घंटे का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन : चार साल पहले बनाया गया 128 घंटे का रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ एक नए विश्व के कीर्तिमान का साक्षी बनने जा रहा है। कपिलश फाउंडेशन के बैनर तले एकत्र हुए भारत के 14 प्रदेशों के कवियों ने काव्य पाठ किया। 120 घंटे पूरे होने पर कवियों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी जताई।
इसके बाद सोमवार की रात 8:25 बजे दुनिया के सबसे लंबे कवि सम्मेलन का स्थापित पिछला 128 घंटे 27 मिनट 26 सेकंड का विश्व कीर्तिमान टूटा। मंगलवार को 150 घंटे का एक नया कीर्तिमान छोटी काशी गोला में स्थापित किया जाएगा।
विश्व कीर्तिमान रिकॉर्ड करने वाली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टेक्सास अमेरिका के जज आलोक कुमार और द बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दुबई यूएई के जज समीर सिंह सोमवार की शाम गोला पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण करेंगे। वे पुराना रिकॉर्ड टूटने और नया रिकॉर्ड स्थापित होने की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
नया विश्व कीर्ति मान स्थापित करने में सहयोग करने के लिए भारत के 14 प्रांतों के करीब 700 कवि काव्य पाठ कर रहे हैं। सोमवार को कवि सम्मेलन में सैयद बदरुदुजा, राज तौर सिंह तरंग, विशंभर दयाल अवस्थी, संजीव मिश्रा, राष्ट्रकवि पंडित वंशीधर शुक्ल के पौत्र गौरव शुक्ला, विशाल श्रीवास्तव, वैभव, आदित्य वर्मा जलज, दिलीप कश्यप आदि ने काव्यपाठ किया।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व विधायकों विनय तिवारी, रामसरन व पूर्व एमएलसी शशांक यादव आदि के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। विभिन्न पालियों की अध्यक्षता गेंदन लाल कनौजिया, बृजेश तिवारी और सुधीर अवस्थी ने की। निर्णायक मंडल में रसिक तिवारी, आशीष श्रीवास्तव और शुची खरे रहीं। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक यतीश शुक्ल, श्रीकांत तिवारी कांत, रविसुत शुक्ल, संरक्षक नानकचंद वर्मा, डॉ. स्मिता तिवारी आदि मौजूद रहे।