फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   karwa chaoth special

करवाचौथ: महिलाओं को लुभा रहे मिट्टी के करवे

Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
karwa chaoth special
पूजा के लिए करवा और छलनी खरीदती महिलाएं - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ पर्व बुधवार को है। इसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। व्रत के लिए महिलाओं ने करवे सहित पूजन सामग्री की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। त्योहार को देखते हुए पूजन से लेकर सौंदर्य सामग्री, साड़ी आदि की दुकानें भी सज गई हैं। हर तरफ महिलाओं की भीड़ ही भीड़ हैं। भले ही अनलॉक को चार माह बीत गए हों। मगर, करवाचौथ की खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ को देखकर दुकानदार भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मिट्टी के रंग-बिरंगे करवे
त्योहार को लेकर धातुओं से लेकर मिट्टी के करवे की दुकानें सज गई हैं। बाजार में मिट्टी के रंग-बिरंगे करवे दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। सस्ते और आकर्षक दिखने वाले यह करवे महिलाओं को भी खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चूरा भरकर पूजा की परंपरा
करवा चौथ पर करवा में चूरा भरकर पूजा करने की परंपरा है। इसलिए इस त्योहार पर महिलाएं विशेष रूप से चूरा खरीदती है। करीब आ रहे त्योहार को देखते हुए शहर में जगह-जगह चूरा आदि की दुकानें लग गई हैं।
खपरेेला में उमड़ी रही भीड़
त्योहार को लेकर महिलाएं साड़ी, ज्वेलरी, सौंदर्य सामग्री आदि की खरीदारी कर रहीं है, जिससे करवा चौथ पर सज संवरकर पूजन कर पति की लंबी आयु की ईश्वर से प्रार्थना कर सकें। इसको लेकर महिलाओं की भीड़ से खपरेला बाजार गुलजार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed