फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanya Vidya laptop and having facial bloom

लैपटॉप और कन्या विद्याधन पाकर चेहरे खिले 

Wed, 16 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kanya Vidya laptop and having facial bloom
समाजवादी ‌‌ - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी विकास दिवस पर मिला योजनाओं का लाभ 
विज्ञापन

ट्रैक्टर, सोलर पैनल, आवास, साइकिल देकर हर तबके को किया गया लाभान्वित
प्रभारी मंत्री हाजी रियाज ने बांटे चेक

समाजवादी विकास दिवस पर पुलिस लाइंस मैदान पर भव्य समारोह को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री हाजी रियाज अहमद ने विभिन्न योजनाओं के दो हजार लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इसमें लैपटॉप और कन्या विद्याधन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वहीं ट्रैक्टर, सोलर पैनल और गरीबों को लोहिया आवास के चेक बांटे गए। 
प्रदेश सरकार के चार वर्ष में कराए गए विकास और संचालित योजनाओं के लाभ से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए समाजवादी विकास दिवस का आयोजन आज यहां किया गया। मुख्य अतिथि मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री रियाज अहमद ने समाजवादी गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीडीओ नितीश कुमार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकता वाली योजनाओं, अब तक की प्रगति और थारू क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। शासन से नामित आईएएस और राजस्व परिषद के सदस्य बीके सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, रामसरन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनंजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, जेडए उस्मानी, मुन्ना यादव, संजीव वर्मा, फैसल खां समेत तमाम जनप्रतिनिधि और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


लाभार्थियों को बांटे गए योजनाओं के चेक
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रियाज अहमद, विधायकों और सपा नेताओं ने 60 मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप, 151 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन के अंतर्गत प्रति लाभार्थी 30 हजार रुपये के चेक, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृतक किसानों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक बांटा। पर्यावरण एवं जैव विविधता को प्रोत्साहित करने की मुख्यमंत्री की मुहिम के तहत गौरिया संरक्षण के लिए 50 स्कूली बच्चों को गौरैया का घोंसला, एग्रीकल्चर माइक्रो प्लानिंग के अंतर्गत 100 लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के अनुदानों के स्वीकृत-पत्र, समाजवादी पेंशन योजना के तहत 150, वृद्धावस्था पेंशन के 150, लोहिया आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को चेक दिए गए। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कामधेनु योजना के अंतर्गत 29 लाभार्थियों को चेक और प्रमाण, 56 लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन की चेक, 50 लाभार्थियों को  खाद्य सुरक्षा किट, राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन में सहायता समूहों की महिलाओं को चेक, 125 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, कौशल विकास मिशन अंतर्गत 27 लाभार्थियों को यूनिफार्म एवं प्रमाण पत्र, साइकिल योजना में 200 लाभार्थियों को साइकिल बांटीं गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह एंबुलेंस को दिखाई गई हरी झंडी 
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए 102 नेशनल एंबुलेंस तथा अन्य मरीजों के लिए 108 समाजवादी सेवा की छह एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

थारू छात्राओं ने मोहिनी अट्टम की दी मनमोहक प्रस्तुति 
समाजवादी विकास दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में थारू छात्राओं की ओर से मोहिनीअट्टम की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। थारू लोक गायक रामसमुझ ने लोकगीत के माध्यम से मुख्यमंत्री की ओर से संचालित योजनाओं के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में प्रभात कुमार ने गीत से जनसमूह को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुंबई से आए गायक श्रीमुनि रमन ने गीत गया।

प्रभारी मंत्री ने पढ़कर सुनाया मुख्यमंत्री का संदेश 
मुख्य अतिथि रियाज अहमद ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। कहा कि प्रदेश सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के आखिरी आदमी तक बिना किसी जाति, धर्म, क्षेत्र आधारित भेदभाव के विकास कराने के लिए प्रत्यनशील हैं। किसानों के उपज के विक्रय एवं उसका उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। 


डीएम ने उड़ाई विकास की पतंग
लखीमपुर खीरी। समाजवादी विकास दिवस के मौके पर डीएम किंजल सिंह ने छोटे बच्चों और अधिकारियों के साथ विकास के प्रयास के प्रतीक के रूप में पतंग उड़ाई। उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकारी समाजवादी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे उत्साह से जनपद व विकास खंड स्तर पर समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया है। 

एलईडी वैन से किया गया प्रचार प्रसार 
कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ से आई एलईडी वैन से सरकार के कामकाज का प्रचार-प्रसार किया गया। यह वैन आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed