फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers going to Lucknow to complain to CM Yogi were forced off the train by the police

Lakhimpur Kheri : मुख्यमंत्री योगी को दुखड़ा सुनाने लखनऊ जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने जबरन ट्रेन से उतारा

Mon, 19 Jun 2023 04:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

रविवार को गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन पर अचानक पुलिस पुलिस फोर्स पहुंचा तो यात्री सहम गए। जैसे ही ट्रेन रुकी पुलिसवाले ट्रेन में कंधईपुर के लोगों को तलाशने लगे। गांव के सभी लोगों को नीचे उतार लिया। 
 

विज्ञापन
Villagers going to Lucknow to complain to CM Yogi were forced off the train by the police
कंधईपुर के लोगों को ट्रेन से उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी के कंधईपुर का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। रविवार को ट्रेन से मुख्यमंत्री को दुखड़ा सुनाने लखनऊ जा रहे कंधईपुर निवासी महिला-पुरुष करीब 40 लोगों को पुलिस ने जबरन गोला स्टेशन पर उतार लिया और वापस घर भेज दिया। रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसपी ने मैलानी एसओ राहुल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


कंधई पुरवा गांव में युवक बृजेश पासी का शव 10 मई को गांव के ही आरख बिरादरी के एक व्यक्ति के घर में मिला था। इस मामले को लेकर पासी और आरख बिरादरी में तनाव का माहौल बन गया। 12 जून को दोनों पक्षों में टकराव हो गया। मामला सुलझाने गई पुलिस पर भी पथराव हुआ था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद गांव में पुलिस का तांडव शुरू हुआ। खौफजदा कंधईपुर के लोग गांव छोड़कर पलायन कर गए। इस मामले में पुलिस ने 48 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए थे।

विज्ञापन

गोला रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस 

पुलिसिया उत्पीड़न से आहत होकर रविवार की शाम कंधईपुर से पासी बिरादरी के पांच पुरुष और करीब 30 महिलाएं मुख्यमंत्री से दुखड़ा सुनाने के लिए ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन गोला रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले सीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गोला और मैलानी थाना पुलिस की गाड़ियां रेलवे स्टेशन पहुंचीं। कुछ देर के लिए परिसर छावनी में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास
 

 

Villagers going to Lucknow to complain to CM Yogi were forced off the train by the police
स्टेशन पर बैठीं ट्रेन से उतारी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, पुलिस ने ट्रेन के इंजन के बाद दूसरे कंपार्टमेंट में बैठे कंधई पुर निवासी पीड़ितों को डांट-फटकार कर बलपूर्वक उतार लिया और जीआरपी चौकी के पास जमीन पर बैठा लिया। उतारे गए लोगों में कुछ महिलाओं के गोद में बच्चे थे, जो पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। ट्रेन जाने के बाद पुलिस ने कंधईपुर के लोगों को दो टाटा मैजिक में बिठाकर वापस घर भेज दिया। सीओ ने बताया है कि एसओ राहुल सिंह लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।

पुलिस की दिखी संवेदनहीनता

कंधईपुर के लोगों के साथ पुलिस ने मैलानी के ही वार्ड संख्या 6 दामोदरपुर निवासी खेमकरन यादव को भी परिवार समेत उतार लिया। खेमकरन कहते रहे कि वह अपनी रिश्तेदारी में दुल्लापुर जा रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी एक न मानी। ट्रेन छूटने के बाद खेमखरन को पत्नी और दो बेटों के साथ वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे का कहना था कि उनके पास किसी को पहचानने का कोई पैमाना नहीं है।

फोर्स देख सहमे यात्री 

रविवार को रेलवे स्टेशन पर अचानक भारी पुलिस फोर्स पहुंचा तो यात्री सहम गए। जैसे ही ट्रेन रुकी पुलिस के लोग ट्रेन में कंधईपुर के लोगों को तलाशने लगे। इंजन से सटी बोगी में ग्रामीण मिले तो पुलिस ने खौफ दिखाना शुरू कर दिया। जबरन लोगों को उतार लिया।

ये भी पढ़ें- सनसनीखेज: तीन दिन से लापता महिला की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, अंगुलियां और दाहिना पैर काटा


ग्रामीण और उनके छोटे बच्चे पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे मगर पुलिस को तरस नहीं आया। इतना ही नहीं सभी को ट्रेन से उतारकर चौकी के पास जमीन पर ही बैठा दिया। किसी को खड़े होने की इजाजत भी नहीं दी। ट्रेन चले जाने के बाद में इन लोगों को पुलिस ने सीधा कंधईपुर भेज दिया। कंधईपुर के लोगों के साथ पुलिस ने मैलानी के ही वार्ड संख्या 6 दामोदरपुर निवासी खेमकरन यादव को भी परिवार समेत उतार लिया।

खेमकरन कहते रहे कि वह अपनी रिश्तेदारी में दुल्लापुर जा रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी एक न मानी। ट्रेन छूटने के बाद खेमखरन को पत्नी और दो बेटों के साथ वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे का कहना था कि उनके पास किसी को पहचानने का कोई पैमाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed