फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kamhra , Bsagapur all The station will improve

कैमहरा, बसैगापुर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी

Thu, 26 Mar 2015 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Mar 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Kamhra , Bsagapur all The station will improve
गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग के चलते बदहाल रहने वाले दो उपकेंद्रों (सब स्टेशन्स) कैमहरा और बसैगापुर की लोड क्षमता बढ़ेगी। दोनों जगहों पर पांच-पांच एमवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिजली अधिकारियों के मुताबिक नए ट्रांसफार्मरों के लगने से किसानों को उनकी फसलों की सिंचाई के लिए बिना किसी ट्रिपिंग के बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

बसैगापुर उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर और तीन फीडर है, जिनपर 120 गांवों को बिजली की सप्लाई का लोड है। पिछले साल कम संसाधनों पर अधिक लोड होने के कारण आए दिन बिजली को लेकर बसैगापुर में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा था। इसे देखते हुए बसैगापुर में पांच एमवीए क्षमता का एक और नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय किया गया। इस गर्मी में हालात सुधारने के लिए नया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर पहुंचा दिया गया और दाउदपुर और अंदेशनगर के नाम से दो नए फीडर बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक दोनों फीडर पर निजी ट्यूबवेल का लोड डाला जाएगा।
विज्ञापन

कमोबेश कैमहरा उपकेंद्र का भी यही हाल है। इस उपकेंद्र पर 90 गांवों का विद्युत भार है। यहां भी तीन फीडर ही हैं। जिनसे गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। अधिकारियों के मुताबिक गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं कि फरधान क्षेत्र को कई-कई दिनों तक बिजली नहीं मिलती है। इसे देखते हुए कैमहरा में भी पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है और फरधान और लकेसर नाम से एक-एक नया फीडर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ आरबी सिंह ने बताया कि दोनों उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं और नए फीडर बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद ट्रांसफार्मरों पर लोड डालकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इससे लोगों की दिक्कतें कम हो जाएंगी।
बांकेगंज को बिजली ट्रिपिंग से मिलेगी निजात
बांकेगंज।
उपकेंद्र में लगे वर्षों पुराने जर्जर उपकरणों के स्थान पर बिजली विभाग ने नई मशीनें लगा दी हैं। इसके चलते लोगाें को अब ट्रिपिंग और ब्रेक डॉउन की समस्या से निजात मिलेगी। इसको लेकर उपभोक्ताओं में खुशी व्याप्त है।

बांकेगंज स्थित बिजली उपकेंद्र में 30 साल पहले लगाए गए उपकरण बेहद जर्जर हो गए थे। इससे गर्मियों में लोड बढ़ने पर मशीनें गर्म होकर काम करना बंद कर देतीं थी, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जेई सर्वेश सिंह ने बताया कि सपा सांसद रवि प्रकाश वर्मा और विधायक विनय तिवारी के प्रयास से बांकेगंज बिजली उपकेंद्र के लिए दो इनकमिंग और चार आउटगोइंग नई विद्युत ट्रॉलियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से लोगों को नई ट्रॉलियों से सप्लाई दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed