{"_id":"62616ae0cbc84515604662c5","slug":"kalyugi-son-thrashes-father-to-death-for-refusing-to-pay-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: पैसा देने से इनकार करने पर कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: पैसा देने से इनकार करने पर कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या
Thu, 21 Apr 2022 08:02 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:02 PM IST
सार
मृतक की पत्नी ने बताया कि बसंती नाम के एक व्यक्ति ने 1 लाख 80 हजार रुपये में घर खरीदा था, जो पैसा उसी के पास जमा था। बताया कि काफी दिन से दर्शन घर पर उत्पात मचाता था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी चौकी अंतर्गत एक कलयुगी बेटे ने पैसों को लेकर अपने ही पिता की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। बताया गया कि आरोपी युवक नशा करता था और नशे की हालत में उसने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी चौकी अंतर्गत चिमनी गांव में जल भवन के पास एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद मृतक जगदीश प्रसाद की पत्नी रामश्री ने बताया कि उसके छोटे बेटे दर्शन ने शराब के नशे में अपने लाठी से पीट पीटकर पिता की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति जगदीश प्रसाद ने खेत छुड़ाने के लिये घर बेचा था।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने बताया कि बसंती नाम के एक व्यक्ति ने 1 लाख 80 हजार रुपये में घर खरीदा था, जो पैसा उसी के पास जमा था। बताया कि काफी दिन से दर्शन घर पर उत्पात मचाता था, इसलिए थक हारकर गुरुवार को वह दर्शन को लेकर बसंती के पास जा रही थी, जिससे कि उसको पैसा दिलवा दे। लेकिन, शराब के नशे में आक्रोशित दर्शन अपने पिता पर लगातार पैसा देने का दबाव बना रहा था। इस बीच जब पिता ने पैसा देने से इनकार किया तो दर्शन ने आक्रोशित होकर अपने ही पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि नशे की हालत में युवक ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। आरोपी अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।